MP में 6 साल बाद आ रही SI के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जीएडी नए परीक्षा नियम बनाने में जुटा, फरवरी में जारी होगी विज्ञप्ति

Pratibha Rana | Jan 23, 2024, 11:27 IST
Share
MP में 6 साल बाद आ रही SI के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जीएडी नए परीक्षा नियम बनाने में जुटा, फरवरी में जारी होगी विज्ञप्ति
MP में 6 साल बाद आ रही SI के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जीएडी नए परीक्षा नियम बनाने में जुटा, फरवरी में जारी होगी विज्ञप्ति

मप्र शासन गृह विभाग जल्द ही 500 से ज्यादा सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (ईएसबी) भोपाल को पत्र लिखने जा रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र शासन गृह विभाग जल्द ही 500 से ज्यादा सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (ईएसबी) भोपाल को पत्र लिखने जा रहा है। इन पदों की भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की हरी झंडी के लिए रुकी हुई है। जीएडी इस बार परीक्षा के नियमों में कई अहम बदलाव करने जा रहा है। इन नियमों को अंतिम रूप देने के बाद ईएसबी द्वारा इन पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी होगी। विभाग की कोशिश तो फरवरी के पहले सप्ताह में ही विज्ञप्ति जारी करने की है, लेकिन प्रक्रिया में कुछ दिन आगे-पीछे हो सकते हैं।

साल 2017 में हुई थी इसके पहले भर्ती

इसके पहले साल 2017 में 691 पदों के लिए भर्ती हुई थी। छह साल बाद अब शासन इस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी कर रही है। दरअसल 30 दिसंबर 2023 को ही मप्र शासन ने 465 उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) को कार्यवाहक निरीक्षक यानि इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए फिट पाया और फिर 283 के पदोन्नति लिस्ट भी जारी कर दी। वहीं कई अधिकारियों के रिटायरमेंट व अन्य कारणों से भी 500 से ज्यादा पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे में इन पदों पर भर्ती अब समय की भी जरूरत है।

भर्ती प्रक्रिया लंबी चलने की संभावना

परीक्षा लिखित, शारीरिक और फिर साक्षात्कार तीन चरणों में संभावित है। इसी के नियम जीएडी विस्तार से बना रहा है। प्रक्रिया लंबी चलने से अंतिम भर्ती में समय लगेगा।

लाखों उम्मीदवार सालों से कर रहे इंतजार

इस भर्ती का उम्मीदवार सालों से इंतजार कर रहे थे। इसके लिए कई तो उम्र सीमा से ही बाहर हो गए हैं। हालांकि मप्र शासन से विविध नियमों के तहत मप्र के मूल निवासियों को उम्र को लेकर छूट मिलने की संभावना है, क्योंकि यह परीक्षा अब छह साल बाद आ रही है, ऐसे में छूट का अधिकार भी बनता है, लेकिन शारीरिक परीक्षा भी पास करना होगी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Sub Inspector
  • सब इंस्पेक्टर
  • MP SI Recruitment
  • Sub Inspector Recruitment
  • Good news for youth in MP
  • 500 recruitment of Sub Inspector in MP
  • सब इंस्पेक्टर भर्ती
  • मप्र में युवाओं के लिए खुशखबरी
  • मप्र में सब इंस्पेक्टर की 500 भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा