राज्य सेवा वन परीक्षा 2023 की भर्ती जारी, अनारक्षित वर्ग निराश, वन क्षेत्रपाल पद केवल बैकलॉग के ही निकले
Pratibha Rana | Oct 06, 2023, 24:00 IST
राज्य सेवा वन परीक्षा 2023 की भर्ती जारी, अनारक्षित वर्ग निराश, वन क्षेत्रपाल पद केवल बैकलॉग के ही निकले
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 की रुकी हुई भर्ती विज्ञप्ति शुक्रवार सुबह (6 अक्टूबर) जारी कर दी। लेकिन इससे अनारक्षित वर्ग निराश है।
संजय गुप्ता, INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 की रुकी हुई भर्ती विज्ञप्ति शुक्रवार सुबह (6 अक्टूबर) जारी कर दी। लेकिन इससे अनारक्षित वर्ग निराश है। इस विज्ञप्ति में सहायक वन संरक्षक के कुल 13 पद है, जिसमें अनारक्षित के लिए चार और एसटी-एससी वर्ग के लिए दो-दो, ओबीसी के चार और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एक पद है। लेकिन इसके साथ जारी वन क्षेत्रपाल के 126 पदों में से अनारक्षित वर्ग के लिए एक भी पद नहीं है। इसमें एसटी के 72 और एससी के लिए 54 पद है। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए भी एक पद नहीं है। इससे इन कैटेगरी में निराशा है।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्री के साथ होगी परीक्षा
राज्य वन सेवा परीक्षा भी राज्य सेवा परीक्षा 2023 के साथ ही होती है। राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्री 17 दिसंबर को होगी। राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 भी 17 दिसंबर को होगी। इसके लिए आवेदक 18 अक्टूबर से दो नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
वैज्ञानिक अधिकारी के लिए भी पद जारी हुए
इसी के साथ आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी रसायन के चार पद, वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक और जीवविज्ञान के भी दो-दो पद जारी किए हैं। इनके लिए 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
राज्य परीक्षा मैंस 2021 का वैल्यूशन जारी
उधर राज्य सेवा परीक्षा 2021 के मैंस की कॉपियों का वैल्यूशन जारी है। अभी इसमें कुछ दिन और लगेंगे। इसके बाद रिजल्ट बनने में 15 दिन का समय और लगेगा, यानि अब इसके रिजल्ट नवंबर माह में ही संभव होंगे। वहीं राज्य सेवा परीक्षा 2019 की परीक्षा में हाईकोर्ट से आर्डर के बाद इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई घोषित हुए करीब 240 उम्मीदवारों के कॉल लैटर भी अपलोड हो चुके हें। माना जा रहा है कि इनके इंटरव्यू के बाद नवंबर माह में ही साल 2019 के अंतिम रिजल्ट जारी हो सकेंगे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari