सरकारी एम्बुलेंस में नाबालिग को बनाया बंधक, किया रेप, देखते रहे लोग
Raj Singh | Nov 29, 2024, 10:37 IST
rape mp
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जननी 108 एम्बुलेंस में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया।
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरकारी एम्बुलेंस में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। घटना 25 नवंबर को हनुमना थाना क्षेत्र में हुई। इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स पीड़िता के मामा का दामाद बताया जा रहा है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि शोर मचाने पर जान से मार देगा। वारदात के वक्त एम्बुलेंस में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
भोपाल में मासूम से रेप, 13 साल के नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की। 27 नवंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र चतुर्वेदी और राजेश केवट को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। चारों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
MP : मासूम को घर से उठाकर ले गया बदमाश, उसकी आंखें नोचकर बचाई अपनी जान
पुलिस के अनुसार, आरोपी एम्बुलेंस के जरिए भोपाल से मरीज को ले जाने के लिए हनुमना इलाके में आए थे। घटना के वक्त एम्बुलेंस का दरवाजा खुला था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात को रोकने के लिए एम्बुलेंस में मौजूद अन्य लोग क्यों नहीं आगे आए। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज में महिला सुरक्षा की गंभीर स्थिति को भी उजागर करती है।
एम्बुलेंस में नाबालिग का रेप
रीवा डीआईजी साकेत पांडे के अनुसार, पीड़िता अपने ननिहाल हनुमना आई थी। आरोपी एम्बुलेंस चालक वीरेंद्र चतुर्वेदी और उसके साथी राजेश केवट ने उसे और उसके मामा की बेटी को घूमने का ऑफर दिया। परिचित होने के कारण दोनों लड़कियां एम्बुलेंस में बैठ गईं। कुछ समय बाद एक लड़की एम्बुलेंस से उतर गई। इसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया।
जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
भोपाल में मासूम से रेप, 13 साल के नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP : मासूम को घर से उठाकर ले गया बदमाश, उसकी आंखें नोचकर बचाई अपनी जान
पुलिस की जांच जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari