बागेश्वर धाम में जमीन के टुकड़े का किराया 1.20 लाख रुपए तक, ठेला वालों को देना पड़ता है 10 हजार किराया
Arvind Sharma | Jul 10, 2024, 14:50 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-10T144103.780
द सूत्र ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले से आए एक दुकानदार का स्टिंग किया। दुकानदार ने बताया कि उसने एक लाख रुपए महीने पर जमीन का एक टुकड़ा लिया है। उस पर अस्थाई दुकान बनाई है।
छतरपुर जिले का गढ़ा सरकारी नक्शे में आज भी गांव है, पर यहां के पत्थर भी हीरे के मोल हैं। दो साल पहले बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति बढ़ी तो यहां के बाजार की रंगत ही बदल गई। बागेश्वर धाम में इन दिनों पूजा-पाठ, प्रसाद और खान-पान सहित करीब हजार दुकानें सजी हुई हैं।
हैरानी की बात यह है कि यहां जमीन के छोटे से टुकड़े का किराया 1.20 लाख रुपए तक है। गढ़ा गांव में पार्किंग से भी अर्थतंत्र जुड़ा हुआ है। यहां हर मंगलवार और शनिवार को 20 हजार से अधिक वाहनों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। चार पहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क के रूप में प्रति वाहन 50 रुपए वसूले जाते है। ठेला वालों को सरकारी सड़क पर कारोबार करने के लिए 10 हजार रुपए तक किराया देना पड़ता है।
दरअसल, गढ़ा में 80 फीसद से अधिक जमीनें धीरेंद्र शास्त्री एवं परिवार एवं अन्य सहयोगियों की हैं। हर महीने इन जमीनों से किराए के रूप में बड़ी रकम मिल रही है। गढ़ा में आज नेपाल से लेकर देशभर के अलग अलग हिस्सों के लोग आकर अपनी दुकानें खोलकर व्यापार कर रहे हैं। दुकान के लिए यहां जमीन का एक छोटा से हिस्से का मासिक किराया 20 हजार रुपए से लेकर 1.20 लाख रुपए तक है।
उत्तराखंड से गढ़ा गांव में आई महिला दुकानदार ने कहा कि उसने मंदिर से दूरी पर एक जमीन का टुकड़ा 20 हजार रुपए में किराए पर लिया है। वह यहां होम स्टे, ढाबा चलाती हैं। एक गद्दे पर वह सोने का किराया 100 रुपए, नहाने-धोने का 60 रुपए प्रति व्यक्ति लेती है। वहीं 70 रुपए में एक व्यक्ति को भोजन कराती हैं। महिला का कहना है कि पिछले दो महीने से धाम पर भीड़ कम हुई है, इस वजह से धंधा अभी थोड़ा मंदा है। महिला का दावा है कि उसे सन्यासी बाबा का सपना आया। वह बोले— गढ़ा आकर सेवा करो। उसके बाद वह उत्तराखंड में अपना सबकुछ बेचकर यहां चली आई।
मंदिर से एक हजार मीटर दूरी जमीन का टुकड़ा किराए पर लेकर ढाबा-नाश्ता-पूजन सामग्री की दुकान कानपुर की एक महिला चला रही है। वह हर महीने 24,700 रुपए किराया जमीन मालिक को देती हैं। वहीं, पहाड़ी के नीचे बसे गढ़ा गांव की गलियों में हाथठेले वाले सड़क पर खड़े होकर पूजन-सामग्री या अन्य सामान बेचते हैं तो सरकारी सड़क पर व्यापार करने को लेकर हर महीने उन्हें 10 हजार रुपए तक का किराया देना पड़ता है।
हैरानी की बात यह है कि यहां जमीन के छोटे से टुकड़े का किराया 1.20 लाख रुपए तक है। गढ़ा गांव में पार्किंग से भी अर्थतंत्र जुड़ा हुआ है। यहां हर मंगलवार और शनिवार को 20 हजार से अधिक वाहनों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। चार पहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क के रूप में प्रति वाहन 50 रुपए वसूले जाते है। ठेला वालों को सरकारी सड़क पर कारोबार करने के लिए 10 हजार रुपए तक किराया देना पड़ता है।
20 हजार से 1.20 लाख तक किराया
धीरेंद्र शास्त्री के परिवार वाले कर रहे वसूली द सूत्र ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले से आए एक दुकानदार का स्टिंग किया। दुकानदार ने बताया कि उसने एक लाख रुपए महीने पर जमीन का एक टुकड़ा लिया है। उस पर अस्थाई दुकान बनाई है। यह दुकान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के परिवार के महेश महाराज की जमीन पर बनी है। दुकानदार ने दावा किया कि मंदिर के आसपास की जमीन का किराया 1.20 लाख रुपए ट्रस्ट वसूलता है।
उत्तराखंड में जमीन बेचकर गढ़ा में खोला होम स्टे
कानपुर से आकर लिया जमीन का टुकड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari