इंदौर में अब रिटायर्ड ब्रिगेडियर से ठगे 1.26 करोड़, बोले, आपके इन्वेस्ट किए रुपए 11 करोड़ हो गए

Vishwanath Singh | May 19, 2025, 15:01 IST
Share
The Sootr
The Sootr

बडगोंदा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर के साथ फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप के जरिए 1.26 करोड़ की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी भोपाल से पकड़ा गया।

इंदौर में सायबर ठगी को लेकर आए–दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में मोटा लालच दिखाकर सवा करोड़ रुपए की ठगी कर डाली है। दो दिन पूर्व भी शेयर मार्केट में ठगी को लेकर एक फर्जी एडवाइजरी कंपनी का खुलासा हुआ था। यहां भी आरोपियों द्वारा लोगों से शेयर मार्केट में मोटा लालच बताकर उनसे पैसे रुपए इन्वेस्ट करवाते थे और बाद में उस रकम को लौटाते नहीं थे।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फंसा जाल

बडगोंदा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर के साथ फर्जी शेयर ट्रेडिंग एप के जरिए 1.26 करोड़ की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी भोपाल से पकड़ा गया।

यह खबर भी पढ़ें...'संविधान बचाओ रैली' के बीच कांग्रेस नेताओं के बीच तनाव

आरोपियों के खाते में ट्रांसफर की रकम

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर को शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा लाभ कमाने का लालच देकर एक फर्जी एप के माध्यम से निवेश करवाया। मार्च महीने में ब्रिगेडियर ने 1 करोड़ 26 लाख रुपये ट्रांजैक्शन कर आरोपियों के बताए खातों में जमा कर दिए। कुछ ही समय में उक्त राशि की वैल्यू बढ़ाकर 11 करोड़ रुपये तक दिखा दी गई। जिससे पीड़ित को और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जगी। लेकिन जब उसने इन पैसों को वापस ट्रांसफर करने का प्रयास किया, तो कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ।

यह खबर भी पढ़ें...व्यापमं मामले में डॉ. सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज चारों FIR और चार्जशीट क्वैश

पुलिस ने फ्रीज किए खाते

परेशान होकर रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने जब पुलिस से संपर्क किया। तो साइबर सेल की मदद से तुरंत सभी संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। इससे 6 लाख की राशि बचा ली गई। साथ ही 3 लाख रुपये की नकद राशि भी जब्त की गई।

फर्जी नाम से खोला था खाता

जांच में पता चला कि आरोपी रोहित ने फर्जी नाम से ऑनलाइन खाता खोला था। पहचान छिपाकर किराए के पते का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा आरोपी गुजरात में कैटरिंग का काम करने वाला व्यक्ति है, जिसे पकड़ लिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा -मगरमच्छ वाले आंसू मंजूर नहीं, SIT करेगी जांच

धोखाधड़ी का नया तरीका

इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर ठग अब रिटायर्ड अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। फर्जी निवेश ऐप और लॉभकारी स्कीमों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा कर भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इंदौर में इस तरह के अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें आरोपियों ने सीनियर सिटीजन और रिटायर्ड सरकारी अफसरों व प्रोफेसरों को अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम ठग ली है।

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में जासूसी और सट्टे का खतरनाक गठजोड़

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • ठगी
  • सायबर
  • खाते
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा