रिटायर्ड IPS मराठे का भौकाल...! सिलेंडर सप्लाई करने वाली गाड़ी पर वर्दी के साथ लगाया फोटो

Jitendra Shrivastava | Apr 27, 2024, 19:02 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के आरके मराठे अब आईपीएस (IPS) नहीं है, लेकिन उनके एक पोस्टर का एक मात्र उद्देश्य भौकाल कायम करना है। इसमें मराठे की वर्दी में बड़ी सी फोटो भी है ताकि चौक-चौराहों पर साहब की गैस एजेंसी की गाड़ी पुलिस वाले रोक न सकें।

BHOPAL. पद का मोह कहां किसी से छूटता है। बात चाहे राजनीति की हो या फिर अफसरशाही की। अब इसी मामले को देख लीजिए। यूं तो आरके मराठे अब आईपीएस (IPS) नहीं है, यानी वे रिटायर्ड हो चुके हैं, पर उन्होंने अपना भौकाल (रौब) बना रखा है। मराठे राजधानी भोपाल में IDEAL HP गैस एजेंसी के संचालक हैं। उन्होंने गैस सिलेंडर डिलेवर करने वाली गाड़ी में वर्दी के साथ फोटो लगाया है। बैनर में बाकायदा मराठे का नाम नुमाया होता है और उसी के नीचे लिखा है IPS...। इस बैनर में साहब की वर्दी में बड़ी सी फोटो भी है और एजेंसी के नंबर दिए गए हैं।

हां मेरी एजेंसी है...

इस वायरल फोटो की 'द सूत्र' ने पड़ताल की। हकीकत जानने के लिए रिटायर्ड IPS मराठेसे भी बात की। फोन पर 'द सूत्र' से बातचीत में उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनकी गैस एजेंसी है। सहमति से ही गाड़ी पर बैनर लगाया गया है। अब यह तो साफ है कि इस पोस्टर का एक मात्र उद्देश्य भौकाल कायम करना ही है, ताकि चौक-चौराहों पर साहब की एजेंसी की गाड़ी पुलिस वाले रोक न सकें।

ये खबर भी पढ़ें...

इरफान बना ईश्वर, परवीन कहलाएगी पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म

गैस एजेंसी के साथ कोचिंग भी

आपको बता दें कि मराठे 1998 बैच के आईपीएस हैं। रिटायर्ड हो गए हैं। अब वे बिट्टन मार्केट स्थित गैस एजेंसी के संचालक हैं। वे IDEAL COACHING INSTITUTE के नाम से अपना कोचिंग इंस्टीट्यूट भी चलाते हैं। इस कोचिंग में UPSC, MPPSC, SSC, Banking, Railway, Vyapam और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है।

फेसबुक पर भी आईपीएस ऑफिसर

मजे की बात यह है कि साहब ने अपने नाम के आगे परिचय में यह कहीं भी मेंशन नहीं किया है कि वे रिटायर्ड हो गए हैं। फेसबुक पर उनके नाम Ramesh Marathe के नाम से जो आईडी बनी है, उस पर भी इंट्रो में बाकायदा आईपीएस ऑफिसर नुमाया होता है।

Tags:
  • रिटायर्ड IPS मराठे
  • वर्दी के साथ फोटो लगाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा