इंदौर के 500 से ज्यादा अर्धसैनिक बल के रिटायर्ड अफसर बोले, जरूरत पड़ी तो हम जाएंगे युद्ध लड़ने
Vishwanath Singh | May 09, 2025, 19:55 IST
The Sootr
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच इंदौर में बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त हुए 500 से अधिक जवानों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र सौंपा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ शुरू हुए भारत के युद्ध को लेकर पूरे देश में देशभक्ति का जज्बा उमड़ पड़ा है। इसके प्रमाण इंदौर से मिलने शुरू हो गए हैं। जहां एक ओर इंदौर केट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने पूरे मप्र से 7.5 लाख ट्रक भारतीय सेना के लिए भेजने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है तो अब इंदौर के 500 से ज्यादा अर्धसैनिक बल के रिटायर्ड अफसरों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र सांसद शंकर लालवानी को सौंपा है। उसमें कहा गया है किजरूरत पड़ी तो फिर सीमा पर हाजिर होंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच इंदौर में बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त हुए 500 से अधिक जवानों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि राष्ट्र की आवश्यकता पड़ने पर वे फिर से देश सेवा के लिए तत्पर और उपलब्ध हैं।
यह खबर भी पढ़ें...SBI CBO Recruitment : भोपाल सहित इन शहरों में SBI ने निकली कई पदों पर वैकेंसी
यह पत्र शुक्रवार को इंदौर सांसद शंकर लालवानी को सौंपा गया, जिसे वे माननीय प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि इन पूर्व सैनिकों ने युद्धकाल और संकट की परिस्थितियों में राष्ट्र की सेवा की है, और आज भी उनमें वही जोश और संकल्प है।
यह खबर भी पढ़ें...महाकाल लोक की तर्ज पर दमोह को मिला जागेश्वरनाथ लोक, CM मोहन ने किया भूमिपूजन
इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि “आज मुझे बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों और जवानों ने मुलाकात कर यह पत्र सौंपा। यह देखकर गर्व होता है कि देश के सच्चे सिपाही, सेवा काल के बाद भी भारत मां के लिए सदैव तैयार हैं। भारत अपने सैनिकों और सुरक्षाबलों का हमेशा ऋणी रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें...भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पुलिस कमिश्नर इंदौर ने जारी किए 5 प्रतिबंधात्मक आदेश
यह खबर भी पढ़ें...सीलबंद लिफाफे फाड़कर टेंडर की गोपनीयता से खिलवाड़, व्यापारी संघ ने लगाए गंभीर आरोप
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद इंदौर के ट्रांसपोर्टर्स ने देशसेवा की मिसाल पेश की है। इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर साढ़े सात लाख ट्रकों को भारतीय सेना के परिवहन के लिए देने की पेशकश की है। पाकिस्तान से युद्ध जैसे हालात के बीच मप्र के सभी ट्रक ड्राइवरों और कंडक्टरों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सीएल मुकाती ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान भी संगठन ने एक हजार ट्रक सेना को दिए थे। ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है कि वे सेना के ट्रांसपोर्ट कार्यों में सहायता के लिए अपने ट्रकों को उपलब्ध कराना चाहते हैं। संगठन ने 8 मई को इस आशय का पत्र जारी किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने जानकारी दी कि प्रदेश भर के लगभग साढ़े सात लाख ट्रक सेना की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सांसद शंकर लालवानी को सौंपा प्रधानमंत्री मोदी के नाम पत्र
यह खबर भी पढ़ें...SBI CBO Recruitment : भोपाल सहित इन शहरों में SBI ने निकली कई पदों पर वैकेंसी
सैनिकों ने की है युद्ध के समय देश की सेवा
The Sootr
भारत हमेशा वीर सैनिकों का ऋणि रहेगा
यह खबर भी पढ़ें...भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पुलिस कमिश्नर इंदौर ने जारी किए 5 प्रतिबंधात्मक आदेश
देश पुकारेगा तो जरूर जाएंगे
7.5 लाख ट्रक सेना के लिए तैयार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari