रिटायर्ड SSP ने जज से कहा, आप मेरी हत्या करवा देंगे, HC ने शुरू की अवमानना कार्रवाई
Neel Tiwari | Aug 03, 2026, 20:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
बैतूल की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही के दौरान रिटायर्ड SSP विजय कुमार पुंज ने जज और वकीलों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। सवालों के जवाब देने से इनकार किया और धमकी भी दी।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- बैतूल की विशेष अदालत में रिटायर्ड SSP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही दे रहे थे।
- बचाव पक्ष के सवालों का जवाब देने से उन्होंने इनकार कर दिया।
- उन्होंने जज और वकीलों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया।
- अदालत ने उनके व्यवहार को गंभीर मानते हुए रिपोर्ट हाई कोर्ट भेजी।
- अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारी ने कोर्ट को दिखाया गुस्सा
4 मई 2026 को बचाव पक्ष ने उनसे जिरह शुरू की। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने कई सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। अदालत ने उन्हें प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।
सवालों का जवाब नहीं दिया, उल्टा दी कार्रवाई की धमकी
जज से बोले, "आप मेरी हत्या करवा देंगे"
एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की यह टिप्पणी अदालत में मौजूद सभी लोगों के सामने हुई। इस बयान को अदालत ने बेहद गंभीर माना।
कोर्ट में मौजूद लोगों ने भी देखा पूरा घटनाक्रम
विशेष अदालत ने उठाया सख्त कदम
रिटायर्ड अधिकारी को नोटिस जारी किया गया। उनके भोपाल स्थित पते पर नोटिस भेजा गया। व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलने पर नोटिस उनकी पत्नी नीना पुंज को दिया गया। इसके बाद भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी गई
आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू
अब रिटायर्ड SSP विजय कुमार पुंज के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू हो गई है। हाई कोर्ट ने विजय कुमार को नोटिस जारी कर दिया है और आने वाली सुनवाई में इस मामले की दिशा तय होगी।
यह मामला बना चर्चा का विषय
यही कारण है कि यह मामला न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हाईकोर्ट के नोटिस के बाद अब आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजर रहेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
ओबीसी 27% आरक्षण केस में ओबीसी वर्ग ने खड़े किया सरकार पर सवाल, कल फिर सुनवाई
एमपी में सितंबर 2026 में होंगे छात्र संघ चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश से रास्ता साफ
फिर टला प्रमोशन में आरक्षण का मामला, अब सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग SLP बनी कारण
क्षेत्राधिकार के असमंजस में कोर्ट कर रहे मामले खारिज, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari