खेल-खेल में तीन सगी बहनें सेप्टिक टैंक में डूबीं, त्योहार पर रीवा में दर्दनाक हादसा

Ravi Singh | Aug 09, 2024, 21:58 IST
Share
््ि्ि
््ि्ि

रीवा में खेल-खेल में यहां तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों ​बच्चियां सगी बहनें थीं। दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

रीवा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खेल-खेल में यहां तीन बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां सगी बहनें थीं। दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शव बरामद कर उनका पोस्टमार्टम कराया। मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक ही परिवार की तीन बच्चियों की सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। यह दुर्घटना शुक्रवार, 9 अगस्त की देर शाम रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तमरी में हुई।

इस तरह हुआ हादसा

गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि तमरी गांव के राजकुमार रजक की तीन बच्चियां सुहानी (9 साल), तान्वी (7 साल) और जाह्नवी (6 साल) नाग पंचमी के मौके पर खेल रही थीं। तीनों ​ने मिलकर सुंदर गुड़िया बनाई। इसी को पानी में बहाने के लिए बच्चियां जा रही थी। जमीन पर पानी भरा होने की वजह से उन्हें यह पता ही नहीं चला कि नीचे सेप्टिक टैंक का गड्ढा है। तीनों का पैर फिसला और टैंक में समा गईं।

खोजबीन की तो पता चला

परिवार वालों को जब कुछ देर तक बच्चियों का पता नहीं चला तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस बीच बच्चियां टैंक में नजर आईं। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की दूसरे पहलुओं से भी जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रीवा
  • डूबने से मौत
  • सेप्टिक टैंक में डूबीं बहनें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा