छात्रा ने ही रची अपने अपहरण की साजिश, वजह- हर माता-पिता को जानना जरूरी

Marut raj | Mar 20, 2024, 18:20 IST
Share
Revelation in the kidnapping case of Shivpuri girl from Kota द सूत्र the sootr
Revelation in the kidnapping case of Shivpuri girl from Kota द सूत्र the sootr

शिवपुरी की छात्रा के कोटा से अपहरण के मामले का खुलासा हो गया है। छात्रा और उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। छात्रा के अपहरण के खुलासे में जो वजह सामने आई है, उसे हर माता-पिता को जानना जरूरी है...

भोपाल. कोटा से शिवपुरी ( Shivpuri ) छात्रा के अपहरण ( kidnapping ) के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। इसमें बताया गया है कि छात्रा काव्या ने ही खुद के अपहरण की साजिश रची थी। इसमें उसके दोस्तों ने साथ दिया। छात्रा विदेश जाना चाहती थी, इसके लिए ही उसने खुद के अपहरण का प्लान बनाया था। वह पिता से फिरौती में मिली रकम का उपयोग विदेश जाने के लिए करती।

क्या था मामला, जानिए

काव्या धाकड़ (20) राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। सोमवार को उसके अपहरण का मामला सामने आया था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी के बैराड़ की रहने वाली है। किडनैपर ने छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ को मैसेज कर फोटो भेजा था। फोटो में छात्रा को रस्सी से बांधा हुआ था। मैसेज के जरिए 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद छात्रा के पिता कोटा आए और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा की मां भी कोटा आई। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर जांच शुरू की, इसके बाद हर सवाल पर एक सवाल खड़ा हो गया।

छात्र और उसके एक दोस्त की तलाश

एसपी अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा आई थी। छात्रा के साथ किसी तरह की कोई वारदात नहीं हुई है। छात्रा अपने दो दोस्तों के साथ थी। छात्रा और उसका एक दोस्त पुलिस को नहीं मिला है। इससे पहले छात्रा को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। 18 मार्च का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह दो लड़कों के साथ जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

30 लाख रुपए मांगी फिरौती

शिवपुरी ( MP) के बैराड़ निवासी रघुवीर धाकड़ ने 18 मार्च की रात को कोटा के विज्ञान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रघुवीर बैराड़ के लार्ड लखेश्वर स्कूल के संचालक हैं। रिपोर्ट में रघुवीर ने पुलिस को बताया- मेरी बेटी काव्या धाकड़ (20) का अपहरण कर लिया गया था। उसे जिंदा छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।

पिछले साल सितंबर में आई थी कोटा
रघुवीर ने रिपोर्ट में बताया था कि बेटी को सितंबर 2023 में नीट की तैयारी के लिए कोटा ( Kota ) छोड़कर गए थे। विज्ञान नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में उसका एडमिशन करवाया था। इसी इलाके में उसे रूम भी दिलवाया था। आखिरी बार बेटी दीपावली पर घर आई थी। उससे रोज फोन पर बात होती थी।

Tags:
  • MP
  • Kota
  • कोटा
  • shivpuri
  • शिवपुरी
  • kidnapping
  • अपहरण
  • एसपी अमृता दुहन
  • काव्या धाकड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा