रीवा में बात ना होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर चलाई गोली, आरोपी ​​​​​​पर पहले से चल रहे हैं 9 मामले

Pratibha ranaa | Jun 16, 2024, 09:16 IST
Share
आदर्श पांडेय
आदर्श पांडेय

रीवा में रहने वाली एक युवती के घर में घुसकर एक सिरफिरे युवक ने पिस्टल तान कर उसपर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकला था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रीवा के चाणक्यपुरी कॉलोनी में युवती को गोकली मारकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले चार सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि कुछ समय से दोनों में बातचीत बंद थी। आरोपी के खिलाफ पहले से 9 मामले दर्ज थे।

फोन नहीं उठाने से था नाराज

जानकारी के मुताबिक युवती और आरोपी आदर्श पांडेय के बीच पिछले चार- पांच सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों में कुछ समय से बात नहीं हो रही थी।

इस वजह से आदर्श काफी गुस्से में था। एक दिन नाराज होकर आदर्श, युवती के घर आ पहुंचा। यहां उसने युवकी को गोली मार दी।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना को झटका, इन 2 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा, देख लें आपका नाम तो नहीं कटा

गुना से आरोपी गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

आरोपी पर ईनाम भी घोषित किया गया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घटना के चार दिन बाद गुना से गिरफ्तार किया। वहीं पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी आदर्श ने युवती को गोली मारने के बाद पिस्टल को एक पॉलिथीन में पैक कर जमीन में गड़ा दिया था।

पीड़िता की मां ने ये कहा

पीड़िता का परिवार बिहार का रहने वाला है। कुछ साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। इस मामले के बारे में जब पीड़िता की मां से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कम उम्र में अक्सर बच्चों से गलतियां हो जाती हैं। उस पर अब क्या कह सकते हैं, जो हुआ बहुत गलत हुआ।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली
  • रीवा क्राइम
  • आदर्श पांडेय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा