हिंदू लड़की के साथ शादी करने कोर्ट पहुंचा युवक, लव जिहाद के आरोप में वकीलों ने पीटा

Raj Singh | Feb 22, 2025, 07:58 IST
Share
rewa love
rewa love

रीवा जिले के जिला न्यायालय में शुक्रवार शाम को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू प्रेमिका को लेकर कोर्ट में शादी करने पहुंचा। पहचान उजागर होने के बाद वकीलों ने उस पर लव-जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की जिला अदालत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जब एक मुस्लिम युवक अपनी हिंदू प्रेमिका को लेकर एक वकील के चेंबर में पहुंचा, तो वकीलों ने उसे लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर पीटा। युवक और युवती कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पहचान उजागर होने पर विवाद शुरू हो गया। बता दें कि यह पूरा मामला 21 फरवरी का है।

वकीलों के साथ बहस और पहचान का खुलासा

कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण पहले से ही दलील और बहस का काम ठप था। इसी बीच एक मुस्लिम युवक ब्राह्मण लड़की को लेकर एक वकील के चेंबर में पहुंचा। जब वकील ने उसे बताया कि स्टॉम्प पर शादी करना अवैध है, तो युवक ने वकीलों से बहस शुरू कर दी। इस दौरान वकीलों को शक हुआ और जब युवक ने अपना आधार कार्ड दिखाया, तो पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय से है। इसके बाद अन्य वकील वहां पहुंचे और युवक की पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई और थाने में जांच

जैसे ही युवक की पिटाई हो रही थी, किसी ने घटना की जानकारी CSP रितु उपाध्याय को दी। उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू को घटनास्थल भेजा। थाना प्रभारी स्कूटी पर ही पहुंचे और युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने भेज दिया। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवा लिया और मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस का बयान

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि युवक और युवती शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने उन्हें थाने भेजा। युवक का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की आगे की जांच की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा समाचार
  • मप्र में लव जिहाद
  • लव जिहाद
  • रीवा पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • रीवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं