Rewa : पति को पेड़ से बांधकर महिला संग किया गया गैंगरेप, बनाया वीडियो

Madhav Singh | Oct 25, 2024, 09:56 IST
Share
gangrape in rewa
gangrape in rewa

पांच लोगों ने पहले पति के साथ मारपीट की, फिर पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनो दंपती पिकनिक मनाने गए हुए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

रीवा जिले से सामूहिक दुष्कर्म की बड़ी वारदात सामने आई है। दरअसल, एक दंपती पिकनिक मनाने गया था, जहां पांच आरोपियों ने पहले शख्स को पेड़ से बांधा फिर उसकी पत्नी से गैंगरेप किया। यह घटना गुढ़ थाना के भैरव बाबा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दो संदिग्धों काे पकड़ा गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

यह है पूरा मामला

बताया गया कि, युवा दंपती पिकनिक मनाने के लिए सोमवार दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गए हुए थे। यहां मौजूद आरोपियों ने उन्हें देखते ही पहले पति के साथ मारपीट की, फिर उसकी पत्नी से ज्यादती की। सभी आरोपी नशे में थे। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके अलावा दपंती को धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे।

इंदौर में मानसिक दिव्यांग के साथ दुष्कर्म, अर्धनग्न घूमती रही महिला

दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित दंपती ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि दोनो दंपती कॉलेज में पढ़ते हैं, हाल ही में उनकी शादी हुई है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस का आरोप

इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इस घटना के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाता रहा। पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस रीवा में चल रहे रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए मामले को दबाए रखा।

ये कैसा बदला! छात्रा ने गलती पर डांटा तो कर दिया गैंग रेप

क्या कहा एसपी ने

रीवा एसपी विवेक सिंह ने कहा कि शिकायत मिलते ही तत्काल केस दर्ज किया गया,आरोपियों की तलाश जारी है। घटना 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर 50-60 संदिग्धों को राउंडअप किया था। इनमें दो प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गृह विभाग को बना दो जंगल विभाग : जीतू

इस मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि रीवा में हुई भयावह घटना ने प्रदेश को फिर कलंकित किया है। हर रोज प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेटियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शून्य होती कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश के गृह विभाग को अब "जंगल विभाग" बना देना चाहिए।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • महिला के साथ दरिंदगी
  • rape
  • रीवा पुलिस
  • gang rape
  • गैंगरेप
  • शादीशुदा महिला के साथ रेप
  • मध्य प्रदेश में गैंगरेप
  • महिला के साथ बलात्कार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज