गोवा की प्लानिंग हैं तो कर लो पैकिंग!, इस स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन
Vikram Jain | Dec 19, 2024, 18:30 IST
Rewa Madgaon Rewa Weekly Special Train Route and timing
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सेवाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। अब रेलवे ने रीवा और मडगांव के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जानें स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग।
BHOPAL. अगर आप क्रिसमस और नए साल पर छुट्टियों मनाने के लिए गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रेल प्रशासन ने एमपी के रीवा और गोवा के मडगांव के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन दो-दो ट्रिप चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से चलने से एमपी के यात्रियों को गोवा जाने के लिए सुविधा मिलेगी।
दरअसल, भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। यात्रियों की बढ़ती मांग के बाद रेलवे लगातार बदलाव भी कर रहा हैं। रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
अब पश्चिम मध्य रेल ने अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा-मडगांव-रीवा के बीच 02-02 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एमपी के लोग से गोवा घूमने जाने के लिए डायरेक्ट पहुंच सकेंगे। जानें इस वीकली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग।
रीवा-मडगांव-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में टोटल 24 कोच होंगे, जिनमें 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन, रेल मदद (139), या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें।
यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार कर रहा रेलवे
दो-दो ट्रिप चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइम टेबल
- गाड़ी संख्या 01703 रीवा-मडगांव स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर और 29 दिसंबर 2024 को रीवा से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन 19:45 बजे इटारसी, 20:40 बजे हरदा और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 21:25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01704, मडगांव-रीवा स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर और 30 दिसंबर को मडगांव से रात 22:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन 20:08 बजे हरदा, 21:30 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 08:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन की कोच पोजिशन
स्पेशल ट्रेन का स्टापेज
रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari