सजा देने के बहाने पकड़ लेता था हाथ, रीवा में शिक्षक से तंग आकर रीवा में छात्रा ने की आत्महत्या

Sanjay Dhiman | Nov 21, 2025, 17:45 IST
Share
rewa student sucied case
Photograph: (the sootr)

रीवा में 11वीं की छात्रा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। छात्रा के बैग से 8 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें स्कूल टीचर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

REWA. मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना इलाके में बड़ा मामला सामने आया है। यहां की एक 11वीं की छात्रा ने बुधवार 19 नवंबर को सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की, तो छात्रा के बैग में एक सुसाइड नोट मिला।

यह नोट आठ पन्नों में लिखा गया है। नोट में छात्रा ने अपने स्कूल के एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब इस आरोपी शिक्षक की पहचान की कोशिशें कर रही है। फिलहाल आरोपी शिक्षक कौन है इसका पता नही चल सका है।

क्या था सुसाइड नोट में?

छात्रा ने लेटर में लिखा कि उसका शिक्षक उसे बार-बार अपनी ओर इंप्रेस करने की कोशिश करता था। वह उसे अच्छे अंक दिलाने का भरोसा देता था। कई बार हाथ पकड़ने की कोशिश करता था।

इतना ही नहीं, शिक्षक छात्रा को सजा देने के बहाने उसका हाथ पकड़ लेता था। कई बार शिक्षक अपना हाथ पकड़ा कर कहता था देखों कितना ठंड़ा है मेरा हाथ

शिक्षक उसे सजा देने के लिए पेंसिल या पेन को उसकी उंगलियों में जोर से दबाता था। छात्रा ऐसी हरकतों का विरोध नहीं कर पाती थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के किसानों को बड़ी राहत: हाईटेंशन लाइन खेत से गुजरने पर मिलेगा 200% मुआवजा

एमपी में प्रेमिका के साथ पकड़ाया ASI, पुलिस चौकी के सामने बीवी ने चप्पलों से पीटा

छात्रा का सुसाइड नोट और आत्महत्या के मामले को ऐसे समझें

  • मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 11वीं की छात्रा ने सुसाइड किया, उसके बैग से मिला आठ पन्नों का सुसाइड नोट।
  • सुसाइड नोट में छात्रा ने शिक्षक पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसमें वह हाथ पकड़ता और छात्रा को बार-बार परेशान करता था।
  • शिक्षक ने छात्रा को अच्छे अंक दिलाने का वादा किया, लेकिन इसके बदले शारीरिक रूप से छेड़छाड़ करता था।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, शिक्षक का नाम अभी तक सामने नहीं आया, लेकिन अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
  • यह मामला शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत को उजागर करता है, और समाज को चेतावनी देता है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने शुरू की नए सिरे से जांच

रीवा में छात्रा की आत्महत्या व सुसाइड नोट के सामने आने के बाद पुलिस जांच नए सिरे से कर रही है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि शिक्षक का नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए उस शिक्षक की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही अन्य दो लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी।

थाना प्रभारी विकास कपीस ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस जांच में जल्दी ही सभी बातों का खुलासा किया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में SIR को लेकर बढ़ा विवाद, कांग्रेस का 27 नवंबर को भोपाल में वोट बचाओ मार्च

भोपाल में पेड़ों की कटाई: 488 नहीं 8000 से ज्यादा पेड़ काटे जा रहे, HC में विधानसभा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी तलब

लोगों में गुस्सा, कठोर कार्रवाई की मांग

इस संवेदनशील घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजन और ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। उनकी मांग है कि संबंधित शिक्षक और पूरे स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में नरमी नहीं बरती जाना चाहिए।

पुलिस भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की सच्चाई जानने के लिए उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। छात्रा के मोबाइल डेटा की भी पड़ताल की जा रही है ताकि सभी दोषियों को सजा मिल सके।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छेड़छाड़
  • सुसाइड नोट
  • छात्रा का सुसाइड नोट
  • रीवा
  • रीवा में छात्रा की आत्महत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती