RGPV घोटाला मामले में ED की जांच शुरू, कुलपति से अकाउंट स्टेटमेंट के साथ मांगी बैंक अकाउंट की जानकारी

Deeksha Nandini Mehra | May 31, 2024, 08:12 IST
Share
RGPV Scam Case
RGPV घोटाला मामले में ED की जांच शुरू

ED अधिकारियों ने RGPV घोटाला मामले में जांच शुरू करते हुए तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार की बैंक अकाउंट जानकारी के साथ फाइनेंस ब्रांच में पदस्थ रहे अफसरों की जानकारी मांगी है।

RGPV Scam Case : भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( RGPV Scam ) में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच ED शुरू कर दी है। ED ने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार से विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार ( Sunil Kumar ) के कार्यकाल के बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट मांगा है। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन ने बताया कि ईडी की ओर से शुक्रवार को नोटिस मिला है। इसमें यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट की जानकारी के साथ अकाउंट स्टेटमेंट की रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की फाइनेंस ब्रांच में पदस्थ रहे अफसरों के बारे में जानकारी मांगी गई है। फिलहाल ईडी द्वारा मांगी गई जानकारी को तैयार किया जा रह है, इसके बाद ED अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

सोमवार तक देनी होगी जानकारी

अब तक मिली जानकारी के अनुसार RGPV घोटाले की जांच कर रहे ED के अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न बैंक अकाउंट की स्टेटस रिपोर्ट और अकाउंट स्टेटमेंट रिपोर्ट ईडी दफ्तर में सबमिट करने को कहा है। ईडी ने नोटिस में मांगी गई जानकारी सोमवार तक अरेरा हिल्स स्थित ईडी दफ्तर में जमा करने का समय दिया है।

ये खबर पढ़िए...नर्सिंग कॉलेज घोटाला : MP के 667 नर्सिंग कॉलेजों की फिर होगी जांच

आरजीपीवी घोटाला में तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं RGPV के तत्कालीन रजिस्ट्रार आरएस राजपूत और रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस्सके पहले भोपाल आरबीएल बैंक के तत्कालीन मैनेजर कुमार मयंक, एक्सिस बैंक पिपरिया के तत्कालीन मैनेजर रामकुमार रघुवंशी और सोहागपुर की संस्था दलित संघ के सह सचिव सुनील रघुवंशी की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी।

ये है पूरा मामला

आरजीपीवी ने छात्रों के पैसों से एफडी कराई और उन पैसों का दुरुपयोग किया गया था। करीब 20 करोड़ रुपए निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इस मामले में यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आर एस राजपूत, रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार का नाम सामने आया था। इसके बाद इन पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। वहीं आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक, दलित संघ सोहागपुर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जिसके बाद सभी पर धोखाधड़ी के मामले गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

ये खबर पढ़िए...मोहन सरकार का पहला बजट जुलाई में, महिलाओं के नाम पर जीते, महिलाओं पर ही होगा फोकस

RGPV घोटाला | RGPV घोटाला में ED की जांच शुरू

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • RGPV घोटाला
  • RGPV Scam Case
  • RGPV घोटाला में ED की जांच शुरू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा