RGPV SCAM : पूर्व कुलपति सुनील कुमार को भेजा जेल, रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Sandeep Kumar | Apr 13, 2024, 14:02 IST
Share
PIC
PIC

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार गुप्ता को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पूर्व कुलपति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

BHOPAL. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( RGPV ) के पूर्व कुलपति सुनील कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उन्हें भोपाल की गांधी नगर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया था। आपको बताते चलें कि रिटायर फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी है। उनके खिलाफ भोपाल के गांधी नगर थाना पुलिस ने 3 मार्च को यूनिवर्सिटी के अकाउंट में स्टूडेंट्स की फीस से जमा हुए 19.48 करोड़ रुपए प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले में FIR दर्ज की थी।

ये खबर भी पढ़िए...BHOPAL: हैदरी मस्जिद में गूंजा 'हर हर मोदी, घर घर मोदी का नारा प्रधानमंत्री के समर्थन में लगे नारे

रजिस्ट्रार और फाइनेंस कंट्रोलर गिरफ्त से बाहर

दो अन्य आरोपी ( रजिस्ट्रार राजपूत और फायनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश )की गिरफ्तारी के लिए गांधी नगर थाना की पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में दलित संघ के सचिव रतन कुमरे और कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया से भी पूछताछ होना है, लेकिन संघ के दोनों ही सदस्य सोहागपुर से गायब हैं।

ये खबर भी पढ़िएकमीशन के लालच में LUN बना भ्रष्टाचार का अड्डा, MSME के नियमों की धज्जियां उड़ाकर जारी हो रहे टेंडर

अब तक 4 आरोपियों को भेजा जेल

इससे पहले 3 आरोपी आरबीएल बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर कुमार मयंक, एक्सिस बैंक पिपरिया के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर रामकुमार रघुवंशी और दलित संघ सोहागपुर के सहसचिव सुनील रघुवंशी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि 2 की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...borewell में गिरा 6 साल का मासूम,60 फीट पर निकला पानी, मां का बुरा हाल

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस ने तीन मार्च को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके तीन दिन बाद प्रो. सुनील कुमार गुप्ता ने कुलपति पद से इस्तीफा दिया था। एक महीने बाद उन्हें सस्पेंड किया गया। मामला 19.4 करोड़ रुपये गलत तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर करने का है। नौ करोड़ रुपये सोहागपुर के दलित संघ को ट्रांसफर किए गए थे। दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया था। आरबीएल बैंक के पूर्व कर्मचारी कुमार मयंक को 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उसने निजी बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए और RGPV अधिकारियों को झूठे स्टेटमेंट्स उपलब्ध कराए।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के JRG REALTY को आयकर विभाग से 51 करोड़ का नोटिस, राशि नहीं भरी, अब संपत्तियां होगी अटैच

Tags:
  • RGPV
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • पूर्व कुलपति सुनील कुमार
GST विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ज्वाइंट कमिश्नर बदले, सोनल मिश्रा को BIU की कमान, नरेंद्र वर्मा रायपुर संभाग-1 पहुंचे

By VINAY VERMA

GST विभाग में बड़ी सर्जरी, 10 ज्वाइंट कमिश्नर बदले, सोनल मिश्रा को BIU की कमान, नरेंद्र वर्मा रायपुर संभाग-1 पहुंचे
सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम विवाद में सीपी संतोष सिंह, डीसीपी मीणा, एसीपी पटेल को राहत

By Sanjay Gupta

सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम विवाद में सीपी संतोष सिंह, डीसीपी मीणा, एसीपी पटेल को राहत
जनता के धैर्य की परीक्षा न लें पीएम,वोट चोरी के मुद्दे पर बोले टीकाराम जूली,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

By Mukesh Sharma

जनता के धैर्य की परीक्षा न लें पीएम,वोट चोरी के मुद्दे पर बोले टीकाराम जूली,मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
Maa Bamleshwari Temple : मां बम्लेश्वरी का नाम कैसे पड़ा? जानिए डोंगरगढ़ मंदिर से जुड़ी चार रहस्यमयी कहानियां

By Umeshwari Baghel

Maa Bamleshwari Temple : मां बम्लेश्वरी का नाम कैसे पड़ा? जानिए डोंगरगढ़ मंदिर से जुड़ी चार रहस्यमयी कहानियां
जयपुर मेट्रो की पहली लाइन पूरी होने में लगेंगे 13 साल, अब 2028 की डेडलाइन, यूनेस्को की आपत्ति के बाद बदला रूट

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर मेट्रो की पहली लाइन पूरी होने में लगेंगे 13 साल, अब 2028 की डेडलाइन, यूनेस्को की आपत्ति के बाद बदला रूट
एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल: केंद्र ने बताया गैर-जरूरी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अंतिम फैसला

By Mukesh Sharma

एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल: केंद्र ने बताया गैर-जरूरी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा अंतिम फैसला
राजस्थान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, कपड़े के थे व्यापारी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का तालाब में मिला शव, कपड़े के थे व्यापारी