अक्षय बम सुरक्षा के लिए कैलाश विजयवर्गीय के साथ घूम रहे, कार्यकर्ता पोस्टर पर जूते की माला पहना रहे

Jitendra Shrivastava | Apr 30, 2024, 19:23 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में अक्षय कांति बम के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा जारी है। पोस्टर फाड़ने और जूते की माला पहनाने वाले कार्यकर्ता मनोहर रघुवंशी ने कहा कि बम गद्दार है और बिका हुआ है, हमारे साथ धोखा किया है...

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी में जाने वाले अक्षय बम ( Akshay bam ) सुरक्षा को लेकर भारी चिंतित है। इसी के चलते वह सोमवार सुबह नामांकन वापस लेने के बाद से ही लगातार नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही है। हालत यह है कि मंगलवार को भी उन्होंने विजयवर्गीय का साथ नहीं छोड़ा और आलीराजपुर में चुनाव प्रचार के लिए उनके साथ ही गए।

आलीराजपुर भी अपने साथ ले गए विजयवर्गीय

सोमवार सुबह 10 बजे से ही बम कैलाश और रमेश मेंदोला के साथ है। वह उन्हीं के साथ ही कार में कलेक्टोरेट गया। मेंदोला ही साथ में कलेक्टोरेट में ऊपर ले गए और नाम वापसी का आवेदन देकर लेकर आए और कार में बैठाकर तत्काल निकल गए। इसके बाद सभी बीजेपी दफ्तर गए, फिर कैलाश विजयवर्गीय के घर भोजन करने गए। इसके बाद रात को सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में रहने के बाद गुप्त जगह रहे, वह घर पर नहीं लौटे। इसके बाद मंगलवार को विजयवर्गीय के साथ चुपचाप आलीराजपुर निकल गए।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत , मुरैना मेयर बीजेपी में शामिल

इधर बम के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा जारी

उधर बम के खिलाफ इंदौर में कांग्रेसियों का गुस्सा जारी है। सोमवार को जहां महिला कांग्रेस ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। वहीं मंगलवार को बम के शहर कांग्रेस के बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ा गया। इसके साथ ही उनके पोस्टर पर जगह-जगह कालिख पोती गई और जूते की माला पहनाई गई। पोस्टर फाड़ने और जूते की माला पहनाने वाले कार्यकर्ता मनोहर रघुवंशी ने कहा कि बम गद्दार है और बिका हुआ है, हमारे साथ धोखा किया है। इससे पहले कांग्रेसियों ने मल्हारगंज थाना पहुंचकर बम के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की भी मांग की थी, इनका कहना था कि बम ने मतदाताओं और कांग्रेस के साथ धोखा किया है।

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Akshay Bam
  • अक्षय बम
  • बम के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

By VINAY VERMA

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला

By Sanjay Gupta

रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता

By Saurabh Mishra

पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में

By Mukesh Sharma

कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले