रॉबर्ट वाड्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, राम मंदिर को लेकर कही ये बात

Vikram Jain | Oct 30, 2023, 24:00 IST
Share
रॉबर्ट वाड्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, राम मंदिर को लेकर कही ये बात
रॉबर्ट वाड्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा- मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, राम मंदिर को लेकर कही ये बात

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होने एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

UJJAIN. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार 30 अक्टूबर को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बुलावा मिलता है तो वे उसमें जरूर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने अपनी उज्जैन यात्रा को धार्मिक यात्रा बताते हुए कहा कि वे यहां सियासत की बात नहीं करेंगे।

देश के लिए सुख-शांति की प्रार्थना

रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि वे पहले महाराष्ट्र में सिद्धिविनायक के दरबार में पहुंचे थे। उसके बाद वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आए हैं। वाड्रा ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से देश के लिए सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दुनिया के युद्धग्रस्त इलाकों में शांति कायम होने की कामना की।

कमलनाथ-दिग्विजय की अनबन पर यह बोले

वाड्रा ने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। इसकी शुरुआत कर्नाटक से हो चुकी है। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ अनबन की बात पर कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जहां सभी की सुनी जाती है। बीजेपी में ऐसा नहीं होता है।

Tags:
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • Priyanka Gandhi's husband Robert Vadra
  • Robert Vadra visited Baba Mahakal
  • Robert Vadra's visit to Ujjain
  • प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा
  • रॉबर्ट वाड्रा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
  • रॉबर्ट वाड्रा की उज्जैन यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा