इंदौर में एरियल रोप के लिए दो रूट तय, सर्वे रिपोर्ट बनेगी, बड़ा फैसला
Sanjay Gupta | Dec 05, 2024, 22:28 IST
routes decided aerial
इंदौर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए अहम पहल पर काम शुरू हो गया है। एरियल रोप वे को लेकर लंबे समय से बातें चल रही है, लेकिन सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अब इस पर ठोस काम होते दिख रहा है।
INDORE. इंदौर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए अहम पहल पर काम शुरू हो गया है। एरियल रोप वे को लेकर लंबे समय से बातें चल रही है, लेकिन सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अब इस पर ठोस काम होते दिख रहा है। आईडीए बोर्ड ने गुरूवार को बैठक कर इसके लिए दो रूट तय कर दिएष जिस पर अब सर्वे होगा और फिर रिपोर्ट के बाद फाइनल काम होगा।
1-चंदननगर चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड, मालगंज चौराहा, यशवंत रोड, गुरूद्वारा, जवाहर मार्ग चौराहा, सरवटे बस स्टैंड, एमवाय अस्पताल, से शिवाजी वाटिका चौराहा
2-इंदौर रेलवे स्टेशन, मालवा मिल, पाटनीपुरा चौराहा, भमौरी व विजयनगर चारौहा शामिल है।
वहीं सीएम द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर हटाकर फ्लाईओवर लाने की घोषणा के तहत बोर्ड ने फैसला लिया है कि फिजिबिलीटी सर्वे व टेंडर दस्तावेज तैयारी के लिए परामर्श सेवा के लिए मिले टेंडर में वीके इन्फ्राटेक मैनेजमेंट प्रालि दिल्ली को पात्र पाया गया है।
बोर्ड बैठक संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई, इसमें कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा के साथ सीईओ आरपी अहिरवार के साथ ही अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में यह भी फैसले लिए गए...
1. लता मंगेशकर ऑडीटोरियम का संचालन निजी कंपनी को दिया जाएगा। इसके लिए शर्तें तय हुई
2. खजूरी बाजार में तुलसीदास मंदिर का जीर्णोजद्दार होगा।
3. इंटर स्टेट बस टर्मिनल आईएसबीटी के मेंटनेंस के लिए दो एजेंसी होगी।
यह दो रूट तय किए गए
2-इंदौर रेलवे स्टेशन, मालवा मिल, पाटनीपुरा चौराहा, भमौरी व विजयनगर चारौहा शामिल है।
स्कीम 171 मुक्त करने से पहले यह फैसला
आईडीए द्वारा हाल ही में स्कीम 171 को मुक्त करने का फैसला लिया था और साथ ही प्रारूप प्रकाशन कर 5.84 करोड़ रुपए राशि भरने के लिए सूचना जारी की थी। लेकिन इसके बाद से ही इसमें कई शिकायतें पहुंच गई है। बोर्ड ने तय किया है कि इन शिकायतों को संबंधित विभागों में भेजा जाएगा, जिससे सही निराकरण हो सके।
बीआरटीएस पर फ्लाईओवर पर यह फैसला
यह भी लिए गए फैसले
1. लता मंगेशकर ऑडीटोरियम का संचालन निजी कंपनी को दिया जाएगा। इसके लिए शर्तें तय हुई
2. खजूरी बाजार में तुलसीदास मंदिर का जीर्णोजद्दार होगा।
3. इंटर स्टेट बस टर्मिनल आईएसबीटी के मेंटनेंस के लिए दो एजेंसी होगी।
SAthesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari