इंदौर में संघ के 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होंगे बड़े आयोजन, पहली बार 15 से 30 वर्ष के युवाओं के शिविर
Vishwanath Singh | Aug 24, 2025, 11:37 IST
Sourabh493
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तय किया है कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विजय दशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार पहली बार 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष (2025-26) के भव्य आयोजनों की रूपरेखा तय कर दी है। शनिवार को इंदौर में संघ के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी ने संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में आगामी एक वर्ष में होने वाले आयोजनों का विस्तृत खाका खींचा गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तय किया है कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विजय दशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार पहली बार 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, 1 से 15 जनवरी 2026 तक हिंदू सम्मेलन होंगे। संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि शताब्दी वर्ष में सामाजिक सम्मेलन, 10 दिनों का घर-घर संपर्क अभियान और नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वयंसेवक गांवों, शहरों और बस्तियों में जाकर समाज को जोड़ेंगे।
बैठक में भैयाजी जोशी ने कहा कि शताब्दी वर्ष का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है। संघ गांव-गांव तक पहुंचेगा और किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, प्रोफेशनल्स और युवाओं को सीधा जोड़ेगा। 2 अक्टूबर दशहरे से शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत होगी, इस दिन गांवों और शहरों में पथ संचलन और विशेष आयोजन होंगे।
यह खबर भी पढ़ें...एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की आज दिल्ली में होगी पहली ट्रेनिंग, राहुल गांधी बताएंगे आगे का रोडमैप
बैठक में यह भी तय हुआ कि
बैठक में बजरंग दल, विहिप, भाजपा, सेवा भारती सहित संघ परिवार के अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विजयदशमी उत्सव
समाज के हर वर्ग को जोड़ने पर फोकस
यह खबर भी पढ़ें...एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों की आज दिल्ली में होगी पहली ट्रेनिंग, राहुल गांधी बताएंगे आगे का रोडमैप
शाखाओं का विस्तार और पंच परिवर्तन पर जोर
- गांवों में शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- यूनिवर्सिटी और प्रोफेशनल संस्थानों के छात्रों को संघ से जोड़ा जाएगा।
- शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन (स्वदेशी, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन) पर विशेष फोकस रहेगा।
बैठक में शामिल रहे संगठन
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari