संघ-संगठन-सरकार का भोपाल में मंथन: बैठक में कौन बोला- मोहन यादव जिंदाबाद!
The Sootr | Apr 29, 2026, 14:08 IST
RSS-MP-Government Summit Bhopal Mohan Yadav Zindabad Chant
मध्यप्रदेश में सत्ता के गलियारों में संघ, संगठन और सरकार की समन्वय बैठक ने अचानक हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री आवास पर 28 अप्रैल को हुई इस बैठक में शीर्ष नेता शामिल हुए। बैठक में क्या हुआ...आइए जानते हैं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास में हुई इस बैठक को सिर्फ औपचारिक मंथन मानने वाले अब अपने आकलन पर फिर सोचने को मजबूर हैं। दरअसल, इसकी वजह बैठक के बीच में आया एक वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान है, जिसने सियासी माहौल में फिर नई बहस छेड़ दी है। ऊपर से यह बैठक समन्वय की थी, लेकिन अंदर चली चर्चा और नेताओं की बॉडी लैंग्वेज ने कई संकेत दे दिए।
मंगलवार, 28 अप्रैल की रात मुख्यमंत्री आवास पर संघ, भाजपा और सरकार के शीर्ष नेतृत्व की लंबी बैठक चली, इसमें मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार, दीपक विस्पुते, क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी, बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल सहित तमाम शीर्ष नेता शामिल हुए।
बैठक में आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), सामाजिक समरसता और हिंदू एकता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। संघ के एजेंडे को कैसे जमीन पर उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।
इसके साथ ही मोहन सरकार के ढाई साल पूरे होने पर राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से क्या संदेश दिया जाए, इस पर भी विचार किया गया।
![8b0b9457-498]()
बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की रही, वो थी नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चुप्पी। पूरी बैठक में वे लगभग मौन रहे। उन्होंने न किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप किया और न ही किसी विषय पर कोई टिप्पणी की। जब संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने खुद उनसे कहा- 'कैलाश जी, आप कुछ नहीं बोल रहे हैं…।' तब जो जवाब आया, उसने पूरे माहौल को अचानक बदल दिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इतना भर कहा कि मोहन यादव जिंदाबाद… वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला : अब CCTV की नजर में होगी गेहूं खरीदी, किसानों से बदसलूकी पड़ेगी भारी
RSS और हिंदू संगठन फोन कर रुबीना इकबाल को बोल रहे वंदे मातरम्, परेशान होकर फोन किया बंद
RSS में मालवा प्रांत दो संभाग में बंटेगा, मार्च 2027 से खत्म होंगे प्रांत प्रचारक पद
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जब भी अवसर मिलेगा महिला बिल फिर आ सकता है
क्या हुआ बैठक में
बैठक में आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), सामाजिक समरसता और हिंदू एकता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। संघ के एजेंडे को कैसे जमीन पर उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।
इसके साथ ही मोहन सरकार के ढाई साल पूरे होने पर राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से क्या संदेश दिया जाए, इस पर भी विचार किया गया।
8b0b9457-498
एक चुप्पी... जिसने बढ़ाई हलचल
ये खबरें भी पढ़ें...
RSS और हिंदू संगठन फोन कर रुबीना इकबाल को बोल रहे वंदे मातरम्, परेशान होकर फोन किया बंद
RSS में मालवा प्रांत दो संभाग में बंटेगा, मार्च 2027 से खत्म होंगे प्रांत प्रचारक पद
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- जब भी अवसर मिलेगा महिला बिल फिर आ सकता है
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari