इंदौर में RSS की राष्ट्रीय सेवा भारती ने बनाई मानव श्रृंखला, सुपोषित भारत और समर्थ भारत का दिया नारा

Sanjay Gupta | Sept 19, 2024, 13:16 IST
Share
सावित्री ठाकुर
सावित्री ठाकुर

RSS की राष्ट्रीय सेवा भारती इकाई ने सुपोषित भारत, समर्थ भारत नारे के साथ सुपोषण अभियान शुरू किया। इसके तहत गुरुवार को इंदौर के राजबाड़ा पर मानव श्रृंखला बनाई गई

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) लगातार समाज को एकजुट करने, राष्ट्रवाद की भावना जगाने और समाज हित में काम करने के अपने लक्ष्य के लिए मैदान में लगा रहता है। इसी के साथ संघ की राष्ट्रीय सेवा भारती इकाई ने सुपोषित भारत, समर्थ भारत के साथ सुपोषण अभियान शुरू किया। इसके तहत गुरुवार को इंदौर के राजबाड़ा पर मानव श्रृंखला बनाई गई।

इस तरह चल रहा है अभियान

इस अभियान में 1500 की संख्या में जनमानस ने मिलकर सभी वर्गों में सुपोषण के विषय की महत्ता व आवश्यकता को समझते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती ने राष्ट्रीय स्तर पर 1 से 30 सितम्बर 2024 तक सुपोषण सप्ताह मनाना निश्चित किया। "सर्वे भवन्तु सुखिनः" के तहत कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सतत समाज व राष्ट्र के उत्थान में प्रयासरत हैं। 'सुपोषण जागरूकता अभियान' भी राष्ट्रीय सेवा भारती का ही उपक्रम है जिसके अंतर्गत इंदौर महानगर में 22 से 29 सितम्बर 2024 तक सुपोषण सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें कार्य क्षेत्र 353 सेवा बस्तियों के साथ संभ्रांत समाज भी रहेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का गुरुवार, 19 सितम्बर को हुआ। इस दौरान एक किमी लंबी श्रृंखला भी बनाई।

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के इंदौर दौरे पर, सीएम मोहन ने किया स्वागत, देखें तस्वीरें

अभ्यंकर ने किया संबोधित

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सेवा प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पराग अभ्यंकर ने की। कुपोषण की नकारात्मकता को सुपोषण की जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है इस पर उन्होंने सुपोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हमारी प्राचीन भोज्य प्रणाली के विषय में ध्यान दिलाते हुए आज की पीढ़ी को उसका अनुसरण करने पर बल दिया। मंचासीन मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, जिला धार से सावित्री ठाकुर रहीं। साथ में विभाग संघ चालक डॉ. मुकेश जी मोढ़, सेवा भारती मालवा प्रान्त सचिव स्वप्निल परख्या एवं सेवा भारती इंदौर के अध्यक्ष रवि भाटिया उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपति ने इंदौर में खरीदी दो साड़ियां, यूपीआई से किया पेमेंट, शिल्पकारों से मिलीं

केंद्रीय मंत्री यह बोली

मंत्री ठाकुर ने कहा कि सम्पूर्ण समाज को आगे ले जाने के विचार के लिए सेवा भारती प्रशंसनीय है। उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए सेवा भारती को धन्यवाद दिया जिसके कारण मां अहिल्याबाई की नगरी में उनका प्रथम वक्तव्य हुआ। कार्यक्रम का संचालन अनिता रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम की भूमिका सचिव अशोक राठी ने रखी। अंत में आभार कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल द्वारा प्रकट किया गया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • पराग अभ्यंकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज