संजय जैसवानी के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रजिस्टर्ड की शिकायत

Sanjay Gupta | Oct 13, 2024, 13:58 IST
Share
the sootr
the sootr

इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने और फैक्ट्री हड़पने का आरोप लगा है। हाल ही में रशियन नागरिक गौरव अहलावत की पत्नी का वीडियो सामने आया था।

मंत्री के करीबी इंदौर के कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने और फैक्ट्री हड़पने का आरोप है। रशियन नागरिक गौरव अहलावत की पत्नी का वीडियो हाल ही में सामने आया था। उन्होंने बताया था कि पीएम नरेंद्र मोदी को शिकायत कर चुके हैं और अब रशियन फेडरेशन राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी शिकायत कर रहे हैं। अब इसमें ताजा अपडेट यह है कि यह शिकायत रजिस्टर्ड हो गई है।

राष्ट्रपति प्रशासनिक ऑफिस से आया जवाब

इस मामले में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रशासनिक ऑफिस से अहलावत की पत्नी को जवाब आ गया है। इसमें कहा गया कि रूसी राष्ट्रपति को संबोधित आपकी अपील 10 अक्टूबर को मिली है, इसे रजिस्टर्ड किया गया है। इस पर आगे की प्रक्रिया के लिए विदेश मंत्रालय रूसी संघ को भेज दिया गया है।

ये भी खबर पढ़िए... मंत्री के करीबी कारोबारी संजय जैसवानी की फैक्ट्री के साथ निगम अधिकारियों की लोकायुक्त में शिकायत, उधर निगम का सार्वजनिक नोटिस

पत्नी ने जारी किया था वीडियो

पत्नी द्वारा जारी वीडियो में कहा गया था कि गौरव को इंडिया गए तीन महीने हो चुके हैं, मैं अभी मास्को में दो बेटों के साथ हूं। हमारी सिर्फ फोन पर बात होती है, गौरव ने बताया कि उन्हें 200 टुकड़े कर जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमे उनकी बहुत चिंता है, गौरव ने पीएम नरेंद्र मोदी को मदद के लिए पत्र लिखा है। अभी रशियन फेडरेशन के प्रेसिडेंट पुतिन की भी हम मदद मांगेंगे और पत्र लिखेंगे। इसके बाद अहलावत के पुत्र ने भी पत्र लिखा था।

the sootr
the sootr

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में भी की शिकायत

गौरव अहलावत ने मंगलवार 8 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में भी जाकर प्रदर्शन किया था। अहलावत द्वारा लिखे गए पोस्टर, बैनर में था कि हमे भारत में निवेश क्यों करना चाहिए। इसके अलावा एक पोस्टर में था कि क्यों संजय जैसवानी और उनकी गैंग पर एफआईआर हो रही है? अहलावत ने बताया कि हमने अधिकारियों को कहा है कि 15 सितंबर से हम पुलिस को लगातार आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं की जा रही है। जैसवानी की गैंग ने मेरे लैपटॉप, मोबाइल, सीसीटीवी की डीवीआर तो मुझे बंधक बनाकर लूटा ही साथ ही धोखाधड़ी कर जीआरवी बिस्किट मेरी कंपनी भी हथिया ली। साथ ही फैक्ट्री में भी मेरा प्रवेश बंद करा दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
  • गौरव
  • संजय जैसवानी
  • संजय जैसवानी पर FIR
  • संजय जैसवानी कनफेक्शनरी कारोबार
  • गौरव अहलावत
  • संजय जैसवानी की धमकी
  • रश्यिन नागरिक गौरव अहलावत
  • गौरव अहलावत की पत्नी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई