साधु बना शैतानः उज्जैन में सात महीने पहले बच्ची के मददगार बने आचार्य ने खुद कर दिया बड़ा कांड
Jitendra Shrivastava | May 02, 2024, 18:11 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के उज्जैन में रेप पीड़ित बच्ची के कई घंटों तक अर्द्ध नग्न हालत में भटकते रहने की घटना में राहुल ही उसका मददगार बना था। आज बच्चों के साथ कुकर्म की वारदात सामने आने के बाद आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा एक बार फिर चर्चा में है...
संजय शर्मा. BHOPAL. उज्जैन के आश्रम में मासूम बच्चों से कुकर्म के आरोपी आचार्य को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह वही व्यक्ति है जिसका नाम 7 महीने पहले उज्जैन में अर्द्धनग्न बच्ची के मददगार के रूप में चर्चा में आया था। तब मीडिया में भी उसके इंटरव्यू खूब वायरल हुए थे, लेकिन तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा की आचार्य के वेश में एक हैवान इस आश्रम में साधु बना शैतान छिपा बैठा है। पुलिस ने दो दिन की तलाश के बाद उसे आश्रम से गिरफ्तार किया है। बच्चों से कुकर्म करने वाला आरोपी दो दिन तक आश्रम में ही छिपा रहा, लेकिन वहां किसी को इसकी खबर तक नहीं थी। अब पुलिस साधू के वेश में छिपे इस शैतान से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
उज्जैन पुलिस ने बड़नगर रोड स्थित आश्रम से जिस राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया है उस पर बच्चों ने कुकर्म के आरोप लगाए हैं। उस पर कई बच्चों का शारीरिक शोषण का आरोप है। वहीं महाकाल थाना पुलिस ने तीन बच्चों की शिकायत पर आचार्य राहुल और उसके साथी अजय ठाकुर पर केस दर्ज किया है। राहुल आश्रम में कई साल से रहकर आचार्य के रूप में बच्चों को कर्मकांड की शिक्षा देता था। कुकर्म की वारदात सामने आने के बाद आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा एक बार फिर चर्चा में है। राहुल का नाम पहली बार सात महीने पहले कई दिनों तक चर्चा में रहा था। उज्जैन में रेप पीड़ित बच्ची के कई घंटों तक अर्द्ध नग्न हालत में भटकते रहने की घटना में राहुल ही उसका मददगार बना था। जब गली-गली में भटक रही उस बच्ची को किसी ने कपड़े नहीं दिए थे तब राहुल ने उसके अर्धनग्न शरीर को ढंककर इंसानियत का उदाहरण पेश किया था। तब मीडिया में भी राहुल की इंसानियत को लेकर कई खबरें और उसके इंटरव्यू चले थे, लेकिन अब उसकी इस हरकत ने आश्रम के संस्कारित माहौल को दूषित कर दिया है। उसकी हैवानियत से मर्यादा तो तार-तार हुई है साथ ही उन परिवारों का भरोसा भी टूटा है जो अपने बच्चों को संस्कारों के साथ धार्मिक कर्मकांड की शिक्षा के लिए भेजते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 2019 की कानूनी लड़ाई खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रक्रिया सही मानी
महाकाल थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने 'द सूत्र' को बताया की पुलिस ने केस दर्ज करने के तुरंत बाद ही एक आरोपी अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। आचार्य राहुल शर्मा की तलाश की जा रही थी। उसके बीती रात आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल ने अपनी हरकत को पुलिस के सामने कबूल भी किया है। फिलहाल तीन बच्चों से कुकर्म की शिकायत को लेकर केस दर किया गया है। आश्रम के और बच्चों के पीड़ित होने का भी पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी वर्मा ने पुष्टि की है कि आश्रम का आचार्य वही व्यक्ति है जिसका नाम सात महीने पहले रेप पीड़ित बच्ची की मदद करने के लिए सामने आया था। उन्होंने बताया की आरोपी बच्चों के साथ ऐसी हरकत कब से कर रहा था, इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। जब उनसे राहुल की प्रवृत्ति को लेकर सवाल किया तो टीआई वर्मा का कहना था कि कब किसकी मनोवृत्ति बदल जाए यह कहा नहीं जा सकता।
तीन दिन पहले उज्जैन में बड़नगर रोड स्थित दण्डी सेवा आश्रम के बच्चों ने महाकाल थाने में आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर द्वारा कुकर्म करने की शिकायत की थी। इस मामले में तीन बच्चे और उनके परिजन सामने आए थे। जबकि आश्रम में 19 से ज्यादा बच्चों से गलत हरकत होने की चर्चा है। उज्जैन के आश्रम की यह घटना राजधानी में सीएम तक भी पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आचार्य और उसके साथी पर केस दर्ज किया था। एक आरोपी को कुछ घंटे बाद ही दबोच लिया गया था जबकि आरोपी आचार्य भाग गया था। पुलिस ने बुधवार रात उसे भी आश्रम से भी पकड़ लिया है। आरोपी मामला ठंडा पड़ते ही फरार होने के लिए छिपा हुआ था। पुलिस बच्चों के साथ कुकर्म की इस घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
रेप पीड़िता का मददगार बनकर आया था चर्चा में

आश्रम में छिपा था साधु के वेश में हैवान
महाकाल थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने 'द सूत्र' को बताया की पुलिस ने केस दर्ज करने के तुरंत बाद ही एक आरोपी अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया था। आचार्य राहुल शर्मा की तलाश की जा रही थी। उसके बीती रात आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल ने अपनी हरकत को पुलिस के सामने कबूल भी किया है। फिलहाल तीन बच्चों से कुकर्म की शिकायत को लेकर केस दर किया गया है। आश्रम के और बच्चों के पीड़ित होने का भी पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी वर्मा ने पुष्टि की है कि आश्रम का आचार्य वही व्यक्ति है जिसका नाम सात महीने पहले रेप पीड़ित बच्ची की मदद करने के लिए सामने आया था। उन्होंने बताया की आरोपी बच्चों के साथ ऐसी हरकत कब से कर रहा था, इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। जब उनसे राहुल की प्रवृत्ति को लेकर सवाल किया तो टीआई वर्मा का कहना था कि कब किसकी मनोवृत्ति बदल जाए यह कहा नहीं जा सकता।
यह है पूरा मामला
तीन दिन पहले उज्जैन में बड़नगर रोड स्थित दण्डी सेवा आश्रम के बच्चों ने महाकाल थाने में आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर द्वारा कुकर्म करने की शिकायत की थी। इस मामले में तीन बच्चे और उनके परिजन सामने आए थे। जबकि आश्रम में 19 से ज्यादा बच्चों से गलत हरकत होने की चर्चा है। उज्जैन के आश्रम की यह घटना राजधानी में सीएम तक भी पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आचार्य और उसके साथी पर केस दर्ज किया था। एक आरोपी को कुछ घंटे बाद ही दबोच लिया गया था जबकि आरोपी आचार्य भाग गया था। पुलिस ने बुधवार रात उसे भी आश्रम से भी पकड़ लिया है। आरोपी मामला ठंडा पड़ते ही फरार होने के लिए छिपा हुआ था। पुलिस बच्चों के साथ कुकर्म की इस घटना में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari