MP के बीना में लोकायुक्त की कार्रवाई , 30 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथों गिरफ्तार , जानें क्यों मांगी थी घूस
Vikram Jain | Aug 06, 2024, 20:18 IST
Sagar Bina outpost incharge Piyush Sahu arrested for taking bribe
मध्य प्रदेश के बीना में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर चौकी प्रभारी को गिरफ्तार किया है। सागर लोकायुक्त ने चौकी प्रभारी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानें पूरा मामला
निलेश कुमार, SAGAR. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कड़ी कार्रवाई के बाद रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। विभागों में काम कराने के एवज में अधिकारी और कर्मचारी घूस मांगते हैं। इन मामलों में शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस की धड़पकड़ भी जारी है। अब सागर लोकायुक्त ने बीना की नई बस्ती चौकी प्रभारी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सागर लोकायुक्त ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बीना की नई बस्ती चौकी प्रभारी पियूष साहू को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई ईशान साहू की शिकायत पर ही है। चौकी प्रभारी ने ईशान साहू से जब्त बस को छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांगी थी।
जानकारी के अनुसार बीना के राम वार्ड बड़ी बजरिया के रहने वाले ईशान उर्फ गोलू साहू की बस का एक्सीडेंट हुआ था, हादसे के मामले में कोर्ट से बस को छोड़ने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश होने पर भी नई बस्ती चौकी प्रभारी पीयूष साहू बस को नहीं छोड़ रहे थे। चौकी प्रभारी ने इसके एवज में ईशान साहू से रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसके बाद ईशान साहू ने लोकायुक्त में शिकायत की थी।
ये खबर भी पढ़ें... Vinod Kambli को 2 कदम चलने में भी हुई कठिनाई , लोगों ने दिया सहारा , देखें वीडियो
मामले में फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त निरीक्षक केपीएस बेन ने सत्यापन किया और ईशान साहू को 30 हजार रूपए देकर चौकी प्रभारी को देने के लिए भेजा। साथ ही लोकायुक्त ने अपना जाल फैलाया। इधर ईशान साहू होटल नटराज पहुंचा और चौकी प्रभारी पियूष साहू को रिश्वत के 30 हजार रुपए दिए इस दौरान लोकायुक्त टीम ने चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में लोकायुक्त ने चौकी प्रभारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
फरियादी ईशान ने बताया की चौकी प्रभारी पियूष साहू कोर्ट के आदेश के बाद भी बस नहीं छोड़ रहे थे, पैसों की डिमांड कर रहे थे, उन्होंने 50 हजार की मांग की थी लेकिन 30 हजार में बात पक्की हुई थी, लेकिन उसने नहीं रिश्वत देते हुए सागर लोकायुक्त में शिकायत की थी।
रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... Vinod Kambli को 2 कदम चलने में भी हुई कठिनाई , लोगों ने दिया सहारा , देखें वीडियो
फरियादी ईशान की शिकायत पर कार्रवाई
बस छोड़ने के लिए मांगे थे 30 हजार रुपए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari