भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर को किया बैड टच! जान से मारने की दी धमकी

Aman Vaishnav | Updated:
Share
भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर को किया बैड टच
भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर को किया बैड टच

मध्यप्रदेश के सागर में भाजपा नेता ने महिला डॉक्टर को बैड टच किया। साथ ही नर्सिंग स्टाफ से भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरी ओर जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

मध्यप्रदेश के सागर शहर से महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ सामने आया है। यहां बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज यानी बीएमसी में भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं।

आरोप है कि उन्होंने महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, बैड टच करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया है। जूनियर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत काम बंद कर दिया। साथ ही सभी ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

28be1803-f53
28be1803-f53


रात दो बजे क्या हुआ

महिला स्टाफ के मुताबिक, गुरुवार, 02 जुलाई की रात करीब दो बजे यह घटना हुई थी। उस समय एक मरीज को इलाज के लिए बीएमसी लाया गया था।

इलाज शुरू होने से पहले ही स्टाफ पर लगातार फोन कर दबाव बनाया जा रहा था। मरीज के साथ आए लोगों ने अस्पताल स्टाफ से भी अभद्र व्यवहार किया।

महिला कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया, तो नर्सिंग स्टाफ को धमकाया गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बैड टच किया। साथ ही अस्पताल के बाहर गोली मारने की धमकी भी दी गई। आरोपित की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) के रूप में हुई है।

पुलिस पर उठे सवाल

पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना की जानकारी रात में ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई थी। पुलिस टीम अस्पताल भी पहुंची।

लेकिन आरोपितों के वहां से जाने के बाद पुलिस बिना ठोस कार्रवाई किए वापस लौट गई। इस पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रदर्शन के बाद अधिकारी पहुंचे

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्टाफ को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन तो समाप्त हो गया। लेकिन डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

24 घंटे का अल्टीमेटम

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

साथ ही आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग उठाई गई है। एसोसिएशन ने कॉलेज प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग की है। समय पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

भाजपा नेता ने आरोप नकारे

भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे सिर्फ अपने गांव के एक मरीज का हाल जानने अस्पताल गए थे।

उन्होंने समय पर इलाज की बात कही थी, यही उनका कहना है। उन्होंने किसी भी तरह की अभद्रता से साफ इनकार किया है। साथ ही उन्होंने वार्ड के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग भी की है।

ये खबरें भी पढ़िए...

ग्वालियर में छात्रा पर आया शिक्षक का दिल, कहा- मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ

उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR

क्राइम न्यूज: स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भाजपा युवा मोर्चा
  • भाजपा नेता
  • क्राइम न्यूज
  • डॉक्टर से छेड़छाड़
  • बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
  • सागर
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

By Jageshwar Prasad

पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

By Ashish Bhardwaj

ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन