फेरे लेने के कुछ घंटे बाद ही टूटा रिश्ता, विदाई होते ही दुल्हन बोली–हम दोनों भाई-बहन...

Rohit Sahu | May 16, 2025, 13:00 IST
Share
sagar dulhan
sagar dulhan

फेरे लेने के कुछ घंटों बाद दुल्हन ने दूल्हे से रिश्ता तोड़ने की बात कह दी। यह शादी पारिवारिक सहमति से तय हुई थी, लेकिन फेरे लेने के बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने शादी को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया।

सागर शहर में हुए शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूल्हा-दुल्हन के फेरे और विदाई के चंद घंटों बाद दुल्हन ने चौंकाने वाली बात कह दी। दुल्हन के बोलने के बाद दुल्हा एक पल भी नहीं रुका और बारात बिना दुल्हन के बाद वापस लौट गई। जबकि शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। मैरिज गार्डन से निकलकर जैसे ही दूल्हा-दुल्हन कार में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हुए, तभी दुल्हन ने दूल्हे से कहा हम भाई बहन जैसे हैं।

दुल्हन ने बोला– पति-पत्नी नहीं, भाई-बहन रहेंगे

दुल्हन ने दूल्हे को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब वह यदि उसे अपने घर लेकर जाते हैं, तो वह इस रिश्ते को पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि भाई-बहन की तरह निभाएगी। यह सुनते ही दूल्हा चौंक गया। उसने तत्काल कार वापस मोड़ी और दुल्हन को लेकर फिर से उसी मैरिज गार्डन पहुंच गया, जहां शादी हुई थी।

परिवारों के बीच बातचीत के बाद टूटा रिश्ता

जब तक यह सब हुआ, वधु पक्ष के लोग ललितपुर के लिए रवाना नहीं हुए थे। दूल्हे ने सभी को घटना की जानकारी दी और दोनो पक्षों में बातचीत हुई। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। इस दौरान पता चला कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, लेकिन उसके परिजन उस लड़के से शादी के लिए तैयार नहीं थे।

मेहंदी नहीं लगवाई, शादी से पहले कमरे में खुद को बंद किया

इस विवाह समारोह में मौजूद कुछ मेहमानों के अनुसार, दुल्हन शुरू से ही शादी के मूड में नहीं थी। शादी वाले दिन जब वह मैरिज गार्डन पहुंची तो उसके हाथों में मेंहदी तक नहीं लगी थी। वर पक्ष की महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताई लेकिन वधु पक्ष ने बात टाल दी। इसके बाद दुल्हन ने खुद को गार्डन के एक कमरे में बंद कर लिया था। फिर भी परिजनों ने किसी तरह उसे फेरे और अन्य रस्मों के लिए तैयार किया।

यह भी पढ़ें..रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर दिया विवादित बयान, योगी का पलटवार

दूल्हे के दोस्तों ने भी दी थी चेतावनी

दूल्हे के कुछ खास दोस्तों को इस स्थिति की जानकारी मिल चुकी थी। उन्होंने दूल्हे को समझाया कि यदि यह विवाह आगे चला तो परेशानी हो सकती है, लेकिन रिश्तेदारों और समाज में बेइज्जती के डर से वह मना नहीं कर सका। पर जैसे ही विदाई के बाद दुल्हन ने साफ-साफ बात कही, उसने तुरंत सही निर्णय लिया और विवाह स्थल लौट आया।

वधु पक्ष ने माफी मांगी, और खर्चा देने बात कही

दुल्हन की असहमति और व्यवहार को देखकर वर पक्ष ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। दुल्हन की साइड के लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने माफी मांगी और मौके पर ही उपहार और चढ़ावा लौटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन में हुए खर्च का पैसा देने को तैयार हैं। लेकिन वर पक्ष ने खर्च लेने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें...हरी चूड़ी पहनना क्यों है मराठी दुल्हन के लिए शुभ? जानिए वजह

लिखित और वीडियो रिकॉर्डिंग से हुई पुष्टि

दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाह विच्छेद को लेकर लिखित और वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार की, ताकि भविष्य में कोई आपत्ति या विवाद न उठे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


MP News | तोड़ा रिश्ता | बहन-भाई का रिश्ता Sagar

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar
  • बहन-भाई का रिश्ता
  • दुल्हन
  • सागर
  • तोड़ा रिश्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज