सागर बच्चों की मौत का मामला : कलेक्टर, एसपी और एसडीएम को हटाया, सीएमएचओ को किया निलंबित

Ravi Singh | Aug 04, 2024, 23:53 IST
Share
्ि
्ि

सागर जिले के शाहपुर में रविवार 4 अगस्त को दर्दनाक हादसा हो गया था। इस मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद देर रात मध्प्रदेश सरकार सक्रिया हुई। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को बदलने के निर्देश दिए।

सागर जिले के शाहपुर में रविवार 4 अगस्त को दर्दनाक हादसा हो गया था। इस मामले में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद देर रात मध्य प्रदेश सरकार सक्रिय हुई। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी को बदलने के निर्देश दिए। इनके अलावा सीएमएचओ सहित 3 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ और उपयंत्री को भी सस्पेंड किया गया है। इन सभी के आदेश देर रात जारी हो गए। बताया जा रहा है कि इस मामले में अन्य अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

4 अगस्त की देर रात मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए सागर दीवार हादसे मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए कलेक्टर दीपक आर्य का तबादला कर उपसचिव मध्य प्रदेश शासन पदस्थ किया। उनके स्थान पर छतरपुर कलेक्टर संदीप जी. आर. को सागर कलेक्टर बनाया गया है। इधर छिंदवाड़ा ,सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल को छतरपुर कलेक्टर पदस्थ किया है। इसी तरह सागर पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी का तबादला कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भेजा गया है। रायसेन पुलिस अधिक्षक विकास कुमार सहवाल को रायसेन पुलिस अधिक्षक पदस्थ किया गया है। सहवाल को फिलहाल रायसेन जिले का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सीएमएचओ सहित तीन अधिकारी निलंबित

दीवार हादसे मामले में सागर सीएमएचओ डॉ. हरिओम बंसल को और नगर परिषद सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उपयंत्री वीर विक्रम सिंह को निलंबित कर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

िि
िि

््
््

िि
िि

िि
िि

ये हुआ था हादसा

शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से बच्चे भी बड़ी संख्या में मंदिर में थे। सभी शिवलिंग निर्माण कर रहे थे तभी अचानक मंदिर परिसर के साइड में बने 50 साल पुराने मकान की कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में कई बच्चे दब गए। इस हादसे 8 बच्चों की मौत हो गई। घायल बच्चों को अस्पाताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर और पैरामैडिकल स्टाफ गायब था। इस हादसे के बाद रहवासियों ने नाराजगी जताई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सागर में दीवार हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा