टोल मांगने पर भड़के बिजली कंपनी के अफसर, फोन कर कटवा दी टोल प्लाजा की लाइट

Aman Vaishnav | Jul 21, 2026, 11:00 IST
Share
टोल टैक्स मांगने पर भड़के बिजली कंपनी के अफसर
टोल टैक्स मांगने पर भड़के बिजली कंपनी के अफसर

सागर-कानपुर हाईवे के कर्रापुर टोल प्लाजा पर एक बिजली कंपनी के अधिकारी भड़क गए। जब अधिकारी से टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगा गया तो अफसर ने बिजली सप्लाई ही कटवा दी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सागर के कर्रापुर टोल टैक्स पर सोमवार को विवाद हुआ।
  • बिजली कंपनी अधिकारी मयंक कुमार का वाहन टोल के लिए रोका गया।
  • रोके जाने पर मयंक कुमार गुस्से में आ गए।
  • उन्होंने बिजली अफसर रामनिवास को फोन कर सप्लाई कटवा दी।

टोल पर क्यों भड़के अफसर

दरअसल सागर-कानपुर हाईवे पर कर्रापुर टोल प्लाजा है। यहां रोज सैकड़ों गाड़ियां टैक्स देकर गुजरती हैं। सोमवार को बंडा में पदस्थ बिजली कंपनी अधिकारी मयंक कुमार यहां से गुजर रहे थे, तब ही टोल कर्मचारियों ने उनकी गाड़ियों को टैक्स के लिए रोका।

टोल मैनेजर मनोज कुमार तोमर के मुताबिक गाड़ी रुकते ही मयंक कुमार आगबबूला हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख टोल स्टाफ भी असमंजस में पड़ गया।

फोन घुमाते ही गई बिजली

गुस्से में मयंक कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कर्रापुर के बिजली अफसर रामनिवास को फोन लगाया। कुछ ही देर में पूरे टोल प्लाजा (टोल टैक्स महंगा) की बिजली सप्लाई काट दी गई।

अचानक अंधेरा होने से टोल पर काम कर रहे कर्मचारी हैरान रह गए। टोल बूथ की मशीनें और लाइटें बंद हो गईं। वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा।

अफसर की गाड़ी पहले से टोल फ्री

वहीं टोल मैनेजर का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। मयंक कुमार रोजाना सागर से बंडा आना-जाना करते हैं। उनकी निजी गाड़ी को व्यावहारिक रूप से पहले से टोल फ्री रखा गया है।

असली विवाद इससे आगे का है। मयंक कुमार चाहते हैं कि उनके पीछे चल रहे लोडिंग वाहन और अन्य कमर्शियल वाहन भी बिना टैक्स दिए निकल जाएं। टोल स्टाफ का कहना है कि यह नियम के खिलाफ है।

कर्मचारियों में डर का माहौल

टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों में इस घटना के बाद डर का माहौल है। कई कर्मचारियों का कहना है कि रोज-रोज की इस तरह की धमकी से काम करना मुश्किल हो गया है। उन्हें डर है कि टैक्स मांगने पर फिर कभी भी बिजली काटी जा सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एसडीएम की कार ने किसान को कुचला, मौके पर मौत, दवाई लेने गया था किसान

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

राम मंदिर विवाद पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले यह सनातन के खिलाफ षड्यंत्र

केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आंदोलन खत्म, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

Tags:
  • टोल प्लाजा
  • टोल टैक्स महंगा
  • बिजली कंपनी
  • टोल टैक्स
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा