जुआरियों पर दबिश के दौरान पिटाई से युवक की मौत, परिजन का पुलिस पर आरोप, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Ravi Singh | Sept 22, 2024, 21:48 IST
ammu Kashmir Assembly Elections
मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस को एक घर में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस गलत घर में पहुंच गई। वहां पहुंच कर एक युवक के साथ मारपीट की इससे युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया...
Sagar : मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की मौत हुई है। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गढ़ाकोटा थाना पुलिस को एक घर में जुआ खेलने की शिकायत मिली थी। पुलिस दबिश देने गलत घर पहुंच गई। पुलिसकर्मी बबलू यादव नाम के युवक के घर पहुंचकर उसकी पिटाई करने लगे, मारपीट के दौरान युवक जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त 4 पुलिसकर्मी उसे पीट रहे थे।
पुलिसकर्मी की पिटाई से युवक की मौत हो गई थी। जैसे पुलिसकर्मियों को पता चला कि पिटाई से युवक की मौत हो गई है, चारों वहां भाग गए। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने गढ़ाकोटा बस स्टैंड चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इससे पहले भी पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए नीमच में दबिश दी थी। यहां से मंदसौर के भाजपा पार्षद को 9 जुआरियों के साथ जुआ खेलते पकड़ा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्तावत फार्म हाउस पर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा भी पुलिस ने कई जिलों में दबिश देकर कई जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही बैतूल में पुलिस पर एक युवक को बांधकर पाइप से पीटने का आरोप लगा है।
इस पूरे मामले में एसडीओपी प्रकाश मिश्रा का कहना है कि कल एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है, जो अभी तथ्य आएंगे कार्रवाई होगी।
गलत घर पहुंची पुलिस
पुलिस हुई फरार
इससे पहले नीमच में दबिश
कारण अभी स्पष्ट नहीं- एसडीओपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari