सागर शराब कांड पर दिग्विजय सिंह के आरोप, बोले-SP हर महीने माफिया से लेते हैं 50-60 लाख रुपए
Sandeep Kumar | Updated:
दिग्विजय सिंह
सागर जहरीली शराब कांड पर सियासी विवाद बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसपी अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शराब कारोबारियों से हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूलने का दावा किया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- बंडा इलाके में जहरीली शराब से 25 मौतें बताई गईं।
- दिग्विजय सिंह ने प्रभावित क्षेत्र में मार्च निकाला।
- सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके मदद का ऐलान किया।
- एसपी पर माफिया से मासिक वसूली का आरोप लगाया।
घटना के बाद दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावित इलाके में पहुंचेऔर एक मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सागर एसपी आईपीएस अनुराग सुजानिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एसपी शराब माफिया से हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूलते हैं।
कलेक्टर की करेंगे शिकायत
एसपी को खुली चुनौती
दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज मैं बड़े दुखी मन से आपके बीच आया हूं। बंडा में ही नहीं, पूरे सागर जिले में अपराधियों को किस तरह संरक्षण मिल रहा है, यह देखने लायक है। बिना प्रशासन और पुलिस की मदद के यह धंधा नहीं चल सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं खुलेआम आरोप लगा रहा हूं कि एसपी हर महीने 50 से 60 लाख रुपए वसूली कर रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है, तो मुझ पर मानहानि का दावा करके देख लें। मैं अदालत में खड़े होकर प्रमाण दे दूंगा।"
दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया कि जगदेव सिंह गुर्जर नाम का एक व्यक्ति नरवर, मकरोनी और शिवपुरी में शराब की दुकानों का लाइसेंसी ठेकेदार बना है। उनका कहना है कि इस व्यक्ति और एसपी के बीच के संबंधों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बिना सबूत के कोई आरोप नहीं लगाते।
4 परिवारों को लिया गोद
सीएम से एसपी हटाने की मांग
भाजपा और पंजा छाप भाजपा
ये भी पढ़ें...
जहरीली शराब कांड से भी नहीं लिया सबक, मंत्रालय के सामने ही बिक रही अवैध शराब
सागर जहरीली शराब कांड की जांच करेंगे रिटायर्ड जज, मौतों का आंकड़ा 31 पहुंचा
सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
By Ashish Bhardwaj
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
By Umeshwari Baghel
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
By Jageshwar Prasad