सागर में जमकर बवाल, लव जिहाद पर आपस में भिड़े 2 समुदाय, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात
Rohit Sahu | Apr 19, 2025, 13:44 IST
sagar love jihad
मध्य प्रदेश के सागर में प्रेम प्रसंग को लेकर हिंसा भड़क गई. लोगों ने घरों में आगजनी और तोड़फोड़ कर दी. फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
MP News:शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) में एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय पर हमला करने के बाद हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने कई घरों में तोड़फोड़ की और कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और आगजनी वाले घरों को बुझाया जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस के जवान घटनास्थल पर तैनात किए गए और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल भेजा गया। एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आगजनी और तोड़फोड़ के बाद स्थिति को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें...छात्र के साथ मारपीट, सिर पर रखवाई चप्पल, बुलवाया- लव जिहाद पाप है, वीडियो वायरल
घटना के बाद मौके पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी पहुंचे, जहां उन्होंने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। विधायक लारिया ने कहा कि जिस युवक पर आरोप लगे हैं, वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और कई अपराधों में संलिप्त रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने पुरातत्व विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। साथ ही आरोपी के घर और उसके समुदाय के अन्य घरों की भी तलाशी ली जानी चाहिए, क्योंकि वहां से अवैध हथियारों का जखीरा मिलने की आशंका है।
यह भी पढ़ें...सागर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के घर पर रात एक बजे फायरिंग से दहशत का माहौल
thesootr links
लव जिहाद से जुड़ा मामला
यह विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर उत्पन्न हुआ था। एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि युवक विशेष समुदाय से था और युवती हिंदू थी। शुक्रवार रात दोनों घर से भाग गए थे, जिससे उनके परिवार में चिंता का माहौल था। जब लड़की के घरवालों को यह पता चला कि उनकी बेटी घर में नहीं है, तो लड़के की तलाश शुरू की गई, और फिर यह पता चला कि लड़का भी गायब था। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और कई घरों में तोड़फोड़ की। कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया।
चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती
यह भी पढ़ें...छात्र के साथ मारपीट, सिर पर रखवाई चप्पल, बुलवाया- लव जिहाद पाप है, वीडियो वायरल
विधायक प्रदीप लारिया मौके पर पहुंचे
यह भी पढ़ें...सागर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के घर पर रात एक बजे फायरिंग से दहशत का माहौल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava