जायदाद में हिस्सा नहीं दिया तो कलयुगी बेटे ने पिता के गले में रस्सी बांधकर पीटा

Sandeep Kumar | Mar 24, 2025, 23:23 IST
Share
sagar-viral-video
sagar-viral-video

सागर जिले के जमुनिया गांव में एक शराबी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई की पुलिस ने पिता के बयान और आधार पर एफआईआर दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में एक बेटे ने अपने पिता को बेरहमी से पीटा। यह घटना रविवार दोपहर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बेटा नशे की हालत में अपने पिता को लात-घूंसों से पीटता हुआ नजर आ रहा है, जबकि परिजन उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित मुन्ना सिंह लोधी पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा संजय सिंह घर आया और अपनी पत्नी प्रियंका के कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए जोर डालने लगा। जब बहू प्रियंका ने दरवाजा नहीं खोला, तो संजय ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मुन्ना सिंह ने बेटे को गाली देने से रोका, तो उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। नशे में होने के कारण संजय ने अपने पिता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए... पार्टी के नोटिस पर बोले विधायक चिंतामणि 'माफी मांगना मेरा स्वभाव नहीं,' समर्थन में आई कांग्रेस

ये खबर भी पढ़िए... शिमला में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप, डिप्टी सीएम भी थे सवार

मारपीट की भयावहता

आरोपी संजय सिंह ने अपने पिता मुन्ना सिंह की गर्दन में झूले की रस्सी लपेटकर उन्हें बेरहमी से पीटा। परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन संजय लगातार अपने पिता को पीटता रहा। इससे मुन्ना सिंह को गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। संजय सिंह का कहना था कि उसे जमीन-जायदाद में हिस्सा नहीं मिला, इस वजह से उसने इस तरह की धमकी दी कि वह सभी को जान से मार डालेगा।

ये खबर भी पढ़िए... बुरहानपुर में बिल्डिंग बनाने के लिए हो रही थी खुदाई, मिला प्राचीन कमरा और सुरंग

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले में पिता के बयान और वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की है और आरोपी बेटे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बंडा थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़िए... BAP के विधायक कमलेश्वर डोडियार बैठे आमरण अनशन पर, दी ये चेतावनी

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • सागर न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कलयुगी बेटे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा