'मैं विधायक हूं, मेरी भी आदत खराब थी, अब छोड़ दी शराब' आप भी करें ऐसा

Rahul Garhwal | Feb 20, 2024, 23:54 IST
Share
Kamleshwar dodiyar
Kamleshwar dodiyar

मध्यप्रदेश के एक विधायक ने चुनाव जीतते ही एक बुरी आदत छोड़ दी है। यही नहीं अब वे अपने क्षेत्र के लोगों को बुरी आदत छोड़ने के लिए जागरुक कर रहे हैं। लोेगों से अपील कर रहे हैं कि उनकी तरह सभी लोग नशे से दूर रहें। जानिए वे विधायक कौन हैं...

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम की सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) फिर सुर्खियों में हैं। वे अब लोगों को शराब छोड़ने की सलाह देने के बाद से चर्चा में हैं। उनका मानना है कि समाज की कुरीतियों को दूर करना चाहिए। वे अपने क्षेत्र के लोगों को शराब से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

'मैं विधायक बना तो शराब छोड़ दी'

DODIYAR
DODIYAR

भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने क्षेत्र में लोगों से शराब छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने शराब पीना छोड़ दी है, आप लोग भी शराब पीना छोड़ दो। शराब घर परिवार और इंसान को बर्बाद कर देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब ऐसे बंटती है जैसे दूध बंट रहा हो। अवैध शराब भी बंद करवानी है।

लोगों को जागरुक कर रहे डोडियार

विधायक बनने के बाद कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामीणों को जागरुक करना भी शुरू किया है। वे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब सहित अवैध गतिविधियों को रोकने के निर्देश देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वे हवाई जहाज में सफर करते हैं तो वहां तंबाकू खाना भी प्रतिबंधित है। हम घर में भी बीड़ी तंबाकू का उपयोग क्यों करें। इस नशे को भी बंद करके हम सुधर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

दूसरी बार पिता बने विराट कोहली, अनुष्का ने बेटे को दिया जन्म, नाम अकाय

'शराब से ही होती है अपराध की शुरुआत'

MLA कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि हमें अपने बच्चों को आंगनवाड़ी में भेजना चाहिए। वहां पौष्टिक आहार मिलता है, वे बच्चे खाएं और बुरी आदतों से दूर रहें। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस से भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब और अवैध गतिविधियों को पुलिस को भी सख्ती से रोकना पड़ेगा क्योंकि शराब से ही अपराध की शुरुआत होती है।

Tags:
  • kamleshwar dodiyar
  • Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar
  • Kamleshwar Dodiyar advised to give up alcohol
  • Kamleshwar Dodiyar video goes viral
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई