सज्जन वर्मा की डीसीपी पर टिप्पणी से बवाल, IPS एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

Sanjay Dhiman | Sept 21, 2026, 23:51 IST
Share
sajjan-verma-dcp-rawat-vivad-ips
sajjan-verma-dcp-rawat-vivad-ips

इंदौर के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मंच पर विवाद के बाद कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की डीसीपी पर टिप्पणी से बवाल हो गया है। IPS एसोसिएशन ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।

इंदौर में 19 सितंबर को "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद राहुल गांधी शामिल हुए थे। मंच और सुरक्षा की जिम्मेदारी डीसीपी नरेंद्र रावत को दी गई थी। इस दौरान मंच पर पुलिस अधिकारी और लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने डीसीपी पर तीखी टिप्पणी की। अब मध्य प्रदेश IPS एसोसिएशन ने उनके बयान की कड़ी निंदा की है।

मंच पर भीड़ और अधिकारी के बीच बहस

इंदौर के भोलाराम मार्ग इलाके में यह आयोजन कांग्रेस ने किया था। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया।

नगरीय पुलिस इंदौर ने इस कार्यक्रम की सुरक्षा और मंच प्रबंधन की जिम्मेदारी डीसीपी नरेंद्र रावत को सौंपी थी। पहले से तय दिशा-निर्देशों के मुताबिक ही वे भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर राहुल गांधी की टीम के साथ कुछ बहस हो गई। यह विवाद जल्द ही वीडियो और रिपोर्टों के जरिए सामने आ गया।

सज्जन वर्मा की टिप्पणी पर विवाद

इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया के सामने डीसीपी रावत को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने इस मसले को लेकर मीडिया कैमरों के सामने कहा कि, एक अदना सा पुलिस अधिकरी खुद को सिंघम समझ रहा है।

सज्जन सिंह वर्मा यहीं नहीं रुके और बोले कि वह राहुल गांधी के मंच पर चढ़ गया था। उन्होंने कहा कि 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है? राहुल गांधी का कार्यक्रमहै, इत्ते तो क्या 10 गुना भीड़ आएगी...

उनके इस बयान को लेकर पुलिस अधिकारी के आचरण पर सीधा सवाल माना जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। यह बयान जल्दी ही राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया।

आईपीएस एसोसिएशन ने जताई कड़ी आपत्ति

मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया। संघ ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी के प्रति दिए गए बयान अशोभनीय और अपमानजनक थे।

एसोसिएशन ने इस टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे लोक सेवकों के प्रति मर्यादित और संयमित व्यवहार बनाए रखें। संघ ने स्पष्ट किया कि अधिकारी अपने शासकीय दायित्व का पालन कर रहे थे।

आगे क्या हो सकता है

फिलहाल यह मामला राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित है। न तो पुलिस की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज हुई है, न ही कांग्रेस नेता ने अपना बयान वापस लिया है। आने वाले दिनों में इस विवाद के और तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

शराबकांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, बंडा थाने से 40 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

ग्वालियर में NHAI सड़क सैंपल फेल, ठेकेदार के भुगतान से पहले हाईकोर्ट में सुनवाई

दिग्विजय सिंह का क्यों गया पुलिस कमिश्नर के पास फोन, चिंटू ने कैसे राहुल को खतरे में डाला

राहुल गांधी के दौरे पर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रशासन से आयोजन के लिए तीन ही घंटे मिले

Tags:
  • राहुल गांधी
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • बयानबाजी
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • आईपीएस एसोसिएशन
  • छात्रों की गूंज
प्रमोशन में आरक्षण पर नई जंग: प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के विरोध में अब अजाक्स भी मैदान में

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर नई जंग: प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के विरोध में अब अजाक्स भी मैदान में
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज डबरा नगर पालिका के 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कंप

By Sandeep Kumar

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज डबरा नगर पालिका के 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कंप
भिलाई में 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक घोटाले की जांच तेज, 9 अफसरों को नोटिस, 19 ठेकेदारों से भी मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

भिलाई में 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक घोटाले की जांच तेज, 9 अफसरों को नोटिस, 19 ठेकेदारों से भी मांगा जवाब
दो दोस्तों की मौत के 14 महीने बाद दोनों घरों में लौटी खुशी, 12 घंटे के अंतर से जन्मे बेटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दो दोस्तों की मौत के 14 महीने बाद दोनों घरों में लौटी खुशी, 12 घंटे के अंतर से जन्मे बेटे
गई भैंस स्टेशन में, कर दिया गोबर, 450 करोड़ का वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन बना तबेला! VIDEO वायरल

By Amresh Kushwaha

गई भैंस स्टेशन में, कर दिया गोबर, 450 करोड़ का वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन बना तबेला! VIDEO वायरल
जिला परिषद चुनाव को लेकर हो रहे वायरल वीडियो पर अब विश्वेंद्र सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरा कोई वास्ता नहीं

By Mukesh Sharma

जिला परिषद चुनाव को लेकर हो रहे वायरल वीडियो पर अब विश्वेंद्र सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा - मेरा कोई वास्ता नहीं
एक साल में दो बार MPPSC कैसे? जानें मोहन सरकार की प्लानिंग और परीक्षा शेड्यूल की पूरी कहानी

By Sourabh Bhatnagar

एक साल में दो बार MPPSC कैसे? जानें मोहन सरकार की प्लानिंग और परीक्षा शेड्यूल की पूरी कहानी