इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष से हटाई गई साक्षी शुक्ला बोली- BJP में जाने के सवाल पर अभी जवाब नहीं दूंगी

Pratibha ranaa | Updated:
Share
JMJM
सोनिला मिमरोट और साक्षी शुक्ला

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर दो साल पहले जया तिवारी थी, वह कुछ महीने रही फिर एक साल पहले साक्षी को बनाया गया और अब सोनिला मिमरोट को यह पद दिया गया।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष से हटाई गई साक्षी शुक्ला ( Sakshi Shukla ), क्या बीजेपी में जा रही हैं? द सूत्र के इस सवाल के जवाब पर उन्होंने यही कहा कि अभी मैं इस सवाल का जवाब नहीं दूंगी, लेकिन यह बता दूं कि मैं तीन पीढियों से कांग्रेसी हूं। बता दें, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने के बाद जय तिवारी ने बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली। इसलिए भी साक्षी के बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई है।

दो साल में लगातार बदल रही अध्यक्ष


इंदौर शहर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन तो सालों से नहीं हुआ है। चाहे पद पर विनय बाकलीवाल रहे हो या फिर इसके बाद आए सुरजीत सिंह चड्‌ढा, दोनों ही विवादों के चलते कार्यकारिणी का गठन नहीं कर सके। अब इधर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर दो साल पहले जया तिवारी थी, वह कुछ महीने रही फिर एक साल पहले साक्षी को बनाया गया और अब सोनिला मिमरोट को यह पद दिया गया। यह पार्षद भी है। साक्षी पंडित कृपाशंकर शुक्ला की भतीजी है, जो वरिष्ठ कांग्रेस नेता है और शहराधय्क्ष भी रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...150 यूनिट बिजली की सब्सिडी लेने अब एक ही घर में लग सकते हैं दो मीटर, जानें कैसे ले सकेंगे इसका फायदा

बीजेपी में जाने की आशंका से हटाया तो यह गलत है


साक्षी ने द सूत्र से चर्चा करते हुए कहा कि जैसे आप लोगों को पता चला वैसे ही मुझे भी खबर लगी थी कि मेरी जगह मिमरोट को अध्यक्ष बनाया गया है। मैंने हर स्तर पर बात कर कारण जानने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई कारण नहीं बताया गया है। मैंने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने भी बात रखी और शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा के सामने भी। लेकिन क्यों हटाया गया इस पर कोई कारण नहीं बताया गया। रही बात बीजेपी में जाने की आशंका की तो मैं सभी को बता चुकी हूं तीन पीढ़ियों से कांग्रेसी हूं, यदि इस आशंका मात्र से हटाया गया है तो यह गलत किया गया है। हालांकि अब बीजेपी में जाऊंगी या नहीं इसका जवाब मैं अभी नहीं दूंगी।

Tags:
  • Sakshi Shukla
  • साक्षी शुक्ला
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले

By Aman Vaishnav

पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में 90-A की नई दरें जारी, जयपुर में आवासीय जमीन का प्रीमियम 430 रुपए प्रति वर्गमीटर
राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में खेल विभाग का अजब खेल: दिवंगत पैरा तीरंदाज के खाते में 5 लाख भेजने के आदेश, 3,790 खिलाड़ियों का 29 करोड़ अनुदान अटका
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

By Aman Vaishnav

फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
गांवों में नल से पानी के लिए नए नियम, वसूली पर पंचायतों को मिलेंगे 50 हजार, अबूझमाड़ में कॉलेज के लिए 40 करोड़ मंजूर

By VINAY VERMA

गांवों में नल से पानी के लिए नए नियम, वसूली पर पंचायतों को मिलेंगे 50 हजार, अबूझमाड़ में कॉलेज के लिए 40 करोड़ मंजूर
सीएम मोहन के बिना MP BJP में आज दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, खाली पदों पर नियुक्तियां और संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा

By Aman Vaishnav

सीएम मोहन के बिना MP BJP में आज दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, खाली पदों पर नियुक्तियां और संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा
न परीक्षा हुई, न परीक्षार्थी; रोडवेज में फर्जी एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा का आरोप, 77 करोड़ के टिकटों पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

न परीक्षा हुई, न परीक्षार्थी; रोडवेज में फर्जी एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा का आरोप, 77 करोड़ के टिकटों पर सवाल