आज कुंडलपुर में होगा Samay Sagar Maharaj का पदारोहण महोत्सव

Jitendra Shrivastava | Apr 15, 2024, 22:03 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

आचार्य विद्यासागर महाराज की तपोस्थली कुंडलपुर में मंगलवार, 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव होगा। आचार्य विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में समय सागर महाराज आज आचार्य पद स्वीकार करेंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि होंगे।

BHOPAL. आचार्य विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी के रूप में समय सागर महाराज ( Samay Sagar Maharaj) आज आचार्य पद स्वीकार करेंगे। आचार्य विद्यासागर महाराज की तपोस्थली कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आचार्य पद पदारोहण महोत्सव होगा। पदारोहण के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। महोत्सव में देशभर से 400 से ज्यादा जैन मुनि शामिल होंगे। महोत्सव के लिए 200 एकड़ भूमि पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य आयोजन पंडाल समेत भोजनशाला, लोगों के रुकने के लिए एसी रूम, डोरमेट्री समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। देश-विदेशों से श्रावकों के पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। महोत्सव में 5 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

700 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 4 फीट ऊंचा रैंप


आचार्य पद पदारोहण महोत्सव के लिए 7 एकड़ जमीन पर अलग से मुख्य पंडाल बनाया गया है। ढाई लाख वर्गफीट में इस पंडाल को तैयार किया गया है। इसके बीचों-बीच 10 फीट ऊंचाई पर आचार्य समय सागर महाराज विराजेंगे। वरिष्ठता के आधार पर जमीन से 6 फीट, 5 फीट, 4 फीट की ऊंचाई पर मुनि संघ के विराजमान की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मुख्य मंच के राइट साइड माताजी विराजेंगी और लेफ्ट साइड VVIP के लिए बैठने की व्यवस्था है। पंडाल में एक साथ 2 लाख लोग बैठ सकेंगे। पंडाल में 700 फीट लंबा, 8 फीट चौड़ा और 4 फीट ऊंचा रैंप भी बनाया गया है, जिस पर चलकर समय सागर महाराज जनता के बीच से आचार्य पद के आसन पर विराजेंगे।

50 हजार लोग एक साथ कर सकेंगे भोजन


मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगी 2 भोजनशाला बनाई गई हैं, यहां मिठाइयां बनाने का काम शुरू भी हो गया है। इनमें लोगों के बैठकर खाना खाने की व्यवस्था रहेगी। एक भोजनशाला में एक साथ 25 हजार से अधिक लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। भोजनशाला में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक भोजन मिलेगा। यहां 2 लाख से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही भोजन के 50 हजार पैकेट भी तैयार करवाए गए हैं। आयोजन को काम अहमदाबाद की वैराग्य इवेंट्स कंपनी देख रही है।

350 एसी रूम और 40 डोरमेट्री


महोत्सव में आने वाले लोगों को रुकने के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। कंपनी के इवेंट मैनेजर इशांक जैन ने बताया कि 350 एसी रूम तैयार किए गए हैं। हर रूम में 6 बिस्तर रहेंगे। 90 एसी डोरमेट्री बनाई गई हैं। हर डोरमेट्री में 40 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। वहीं, पांच मेजबान तैयार किए गए हैं। एक नगर में 600 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। मंदिर समिति की धर्मशालाओं समेत अन्य जगह 2500 से अधिक लोगों के रुकने की व्यवस्था है। वहीं, दमोह जिला मुख्यालय पर भी 150 रूम तैयार किए गए हैं। जिसमें 3 हजार से अधिक लोग रुक सकेंगे। यह एकलव्य कॉलेज, सिंधी धर्मशाला, जैन धर्मशाला में बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 350 चौका भी बनाए गए हैं।

100 एकड़ जमीन किसानों ने निशुल्क दी


महोत्सव के लिए तीर्थ क्षेत्र के आसपास रहने वाले किसानों ने मंदिर समिति को निशुल्क जमीन दी है। जिस पर पंडाल, एसी रूम, भोजनशाला समेत अन्य तैयारियां की जा रही हैं। किसान तुलसीराम कुशवाह ने बताया कि आयोजन के बाद मंदिर समिति खेतों को व्यवस्थित कराकर वापस देती है। पहले भी किसान आयोजन की तैयारियों के लिए जमीन देते रहे हैं। आयोजन के लिए करीब 100 एकड़ जमीन किसानों ने निशुल्क दी है।

यहां ऐसे रहेगी पार्किंग व्यवस्था


आयोजन को लेकर पार्किंग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसमें 2 हजार से अधिक यात्री बसें और 5 हजार से अधिक कार पार्क हो सकेंगी। अन्य जगह खुले में पार्किंग रहेगी। पार्किंग को अलग-अलग बांटा गया है। P-1 पार्किंग में सागर, जबलपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ मार्ग से आने वाले वाहन पार्क होंगे। वहीं P-2 पार्किंग में पन्ना, कटनी मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी। P-3 रिजर्व पार्किंग।

इन मार्गों पर रहेंगे भारी वाहन प्रतिबंधित


  • कुंडलपुर (पटेरा) की ओर जाने वाले भारी वाहनों का 15 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • हटा से पटेरा की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- कोर्ट तिराहा हटा)
  • यादव से ढाबा के सामने रूसल्ली तिराहा देवडोंगरा की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- हटा-दमोह रोड)
  • बनगांव से हिंडोरिया की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- हटा-दमोह रोड)
  • रनेह से पटेरा की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान-रनेह)
  • पबई से कुंडलपुर की ओर जाने वाला मार्ग (स्थान- ग्राम नयागांव)
  • कुम्हारी तिराहा (स्थान- ग्राम कुम्हारी)- समन्ना तिराहा से कुंडलपुर की ओर (स्थान- ग्राम समन्ना)
  • बांदकपुर फाटक चौराहा (स्थान- दमोह-कटनी रोड)
  • कस्बा हिंडोरिया चौराहा
Tags:
  • Samay Sagar Maharaj
  • पदारोहण महोत्सव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा