शाहरुख के बेटे को पकड़ने वाले समीर वानखेड़े इंदौर में चर्चा में क्यों आए
Sanjay Gupta | Nov 27, 2024, 12:16 IST
WANKHADE SAMEER
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को साल 2021 में ड्रग केस में गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े अब इंदौर में चर्चा में आए हैं।
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को साल 2021 में ड्रग केस में गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े अब इंदौर में चर्चा में आए हैं। एक केस को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर को शिकायत की गई है, जिसमें वानखेड़े की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
दरअसल, साल 2018 में इंदौर में मेक्सिकोके नागरिक जार्ज रेनन सोलिस फर्नांडीज को डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) इंदौर ने ड्रग केस में गिरफ्तार किया था, उसे कोर्ट में आरोपी भी माना गया। अब यह केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इस केस को लेकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह इंदौर को जार्ज के पिता रेनन सोलिस मैरिन और जार्ज की पत्नी एरिका ने शिकायत की है। इसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि डीआरआई के अधिकारी संदीप वर्मा और हरिशंकर गुर्जर ने जार्ज को फंसाया है। वह तो इंदौर में आयुर्वेद दवाओं की डील को लेकर इंदौर आया था, लेकिन डीआरआई वालों ने उन्हें यहां ड्रग केस में फंसा दिया। इस केस में नहीं फंसाने के लिए दोनों अधिकारियों ने 5 लाख डॉलर (सवा चार करोड़ रुपए) की मांग की थी। इस चैट के स्क्रीनशॉट भी है।
सुपरस्टार शाहरुख खान पर हर पल रखता था नजर, जान से मारने की दी थी धमकी
जार्ज के वकील सौरभ गुप्ता व परिजनों ने आरोप लगाया कि डीआरआई के दोनों अधिकारियों ने रिश्वत देने के लिए जमकर दबाव बनाया। इसी दौरान दो अक्टूबर को गुर्जर ने एलिसा को वीडियो कॉल किया और कहा कि जार्ज को मुंबई में वरिष्ठ अधिकारी समीर वानखेड़े के सामने पेश किया गया है। फिर एक पेपर पर पांच लाख अमेरिकी डॉलर लिखकर अवैध मांग की गई। साथ ही संदीप वर्मा ने एट द रेट आनंद के नाम से फर्जी आईडी बनाई और फिर संपर्क किया। इन सभी के स्क्रीनशॉट पुलिस को दिए गए हैं।
![वानखेड़े]()
समीर वानखेड़े और शाहरुख खान का चौंकाने वाली चैट आई सामने, आर्यन खान को लेकर की ये बातें, जानें क्या चाहते थे वरिष्ठ अधिकारी
समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी है, जो साल 2021 में एनसीबी में पदस्थ रहने के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार कर चर्चा में आए थे। साल 2020 में समीर वानखेड़े को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में मुंबई जोन के डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय से उत्कृष्ट जांच के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
4.25 करोड़ की रिश्वत के आरोप
सुपरस्टार शाहरुख खान पर हर पल रखता था नजर, जान से मारने की दी थी धमकी
समीर वानखेड़े इस तरह इसमें आएं
वानखेड़े
समीर वानखेड़े और शाहरुख खान का चौंकाने वाली चैट आई सामने, आर्यन खान को लेकर की ये बातें, जानें क्या चाहते थे वरिष्ठ अधिकारी
कौन हैं समीर वानखेड़े?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman