सनातन प्रीमियर लीग में देवकीनंदन ठाकुर बोले-पुराणों से आया क्रिकेट, भगवत गीता में है जिक्र
Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 15:58 IST
sanatan premier league indore devkinandan thakur cricket match
इंदौर के सनातन प्रीमियर लीग में साधु-संताें ने रविवार को मैच खेला। मैच के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि क्रिकेट एक ब्रिटिश खेल है पर ऐसा नहीं है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी कर पढ़िए।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में रविवार 15 मार्च को एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। यहां सनातन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के दौरान भगवा कपड़े पहने साधु और क्रिकेटर एक ही मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर आए हैं।
इस मैच में भक्ति और क्रिकेट का अनोखा मेल देखने को मिला है। टूर्नामेंट T10 टेनिस बॉल फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग लोकल लीग से आए युवा खिलाड़ी भी इसमें खेल रहे हैं।
इस पूरे आयोजन का मार्गदर्शन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं। उन्होंने 12 मार्च को इस लीग का उद्घाटन किया था। अब नेहरू स्टेडियम में इस लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
उद्घाटन के मौके पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड में नहीं बल्कि हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ी है। उन्होंने भगवत गीता की एक कहानी का उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार भगवान कृष्ण ने बल्ले से गेंद मारी थी जो कालिया नाग से लड़ते समय यमुना नदी में गिर गई थी।
आयोजकों का कहना है कि सनातन प्रीमियर लीग का मकसद युवाओं को एक अच्छा मंच देना है। खासकर उन खिलाड़ियों को जो लोकल क्रिकेट या टेनिस बॉल लीग में खेलते हैं। ताकि वे भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हर समाज चाहता है कि उसके संस्कार और मूल्य युवाओं तक पहुंचें। हम भी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद छोटे शहरों और गांवों से आने वाले खिलाड़ियों को पहचान दिलाना है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बड़ा मंच देना है। इन मैचों का पूरे देश में राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण भी किया गया।
मैच में जीत साधुओं की टीम के नाम रही। टीम की कमान संभालते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में तेजी से 62 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत महाराज इलेवन ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए ही 90 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में अब सनातन प्रीमियर लीग, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की घोषणा
पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन को नहीं कहा जा सकता संत
बिहार में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु, अर्जी लगाने वालों में VIP भी शामिल
धीरेंद्र शास्त्री ने खोला चेलों का पर्चा, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार
इस मैच में भक्ति और क्रिकेट का अनोखा मेल देखने को मिला है। टूर्नामेंट T10 टेनिस बॉल फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग लोकल लीग से आए युवा खिलाड़ी भी इसमें खेल रहे हैं।
इस पूरे आयोजन का मार्गदर्शन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर कर रहे हैं। उन्होंने 12 मार्च को इस लीग का उद्घाटन किया था। अब नेहरू स्टेडियम में इस लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
क्रिकेट की शुरुआत पौराणिक कथाओं से
आयोजकों का कहना है कि सनातन प्रीमियर लीग का मकसद युवाओं को एक अच्छा मंच देना है। खासकर उन खिलाड़ियों को जो लोकल क्रिकेट या टेनिस बॉल लीग में खेलते हैं। ताकि वे भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि क्रिकेट अंग्रेजों का खेल है। लेकिन भगवत गीता में भी इसका जिक्र मिलता है। उनके मुताबिक भगवान कृष्ण ने बल्ले से एक गेंद मारी थी। कालिया नाग से लड़ाई के दौरान वह गेंद यमुना नदी में जा गिरी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर क्रिकेट को सिर्फ ब्रिटिश खेल कैसे कहा जा सकता है।
इस पहल का मकसद खिलाड़ियों को पहचान दिलाना है
देवकीनंदन ठाकुर ने 25 गेंदों में बनाए 62 रन
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में अब सनातन प्रीमियर लीग, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की घोषणा
पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन को नहीं कहा जा सकता संत
बिहार में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में उमड़ रहे लाखों श्रद्धालु, अर्जी लगाने वालों में VIP भी शामिल
धीरेंद्र शास्त्री ने खोला चेलों का पर्चा, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari