एमपी की सियासत में संघ के सुरेश सोनी फिर सक्रिय, CM मोहन यादव से खास मुलाकात, जानें और किन दिग्गजों से मिले

BP Shrivastava | Dec 21, 2023, 24:00 IST
Share
 एमपी की सियासत में संघ के सुरेश सोनी फिर सक्रिय, CM मोहन यादव से खास मुलाकात, जानें और किन दिग्गजों से मिले
एमपी की सियासत में संघ के सुरेश सोनी फिर सक्रिय, CM मोहन यादव से खास मुलाकात, जानें और किन दिग्गजों से मिले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य और पूर्व सह सरकार्यवाह रहे सुरेश सोनी एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासत में सक्रिय हुए हैं।

BHOPAL. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य और पूर्व सह सरकार्यवाह रहे सुरेश सोनी एक बार फिर मध्यप्रदेश की सियासत में सक्रिय हुए हैं। बुधवार को शिवाजी नगर स्थित 'नदी का घर' में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 50 मिनट तक बंद कमरे में बात की है। दोहपर बाद सोनी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिले। अब नइ मुलाकातों को नए सत्ता समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोनी सीएम मोहन, शिवराज और तोमर के करीबी

यहां बता दें सोनी जब बीजेपी के समन्वय का काम देखते थे, तब से डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह और तोमर उनके काफी नजदीकी रहे हैं। मप्र की राजनीति में उनका खासा दखल भी रहा। सह सरकार्यवाह के पद से हटने के बाद सोनी ने मप्र की सियासत से परोक्ष रूप से दूरी बना ली थी। बताते हैं वे इस दौरान अपने करीबियों से लगातार संपर्क में रहे हैं।

'नदी का घर' बना संघ की गतिविधियों का केंद्र

ध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के सीएम बनने के बाद फिर सियासी समीकरण बदल रहे हैं। संघ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनी भोपाल में कुछ बैठकों के सिलसिले में आए हैं। यह भी जान लें 'नदी का घर' में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे रहते थे। उनके निधन के बाद यह संघ की गतिविधियों को संचालित करने का एक केंद्र बन गया है।

सीएम ने कहा- सब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाओ

बीजेपी विधायक दल की पहली बैठक बुधवार, 20 दिसंबर की शाम पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में सब जुट जाओ। लोकसभा की तैयारी में हर बूथ जीतने का रोडमैप है। इसलिए सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में कई सीनियर विधायक भी मौजूद रहे। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों तक स्कीम पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इसको सफल बनाना है। हर बूथ तक मजबूत पकड़ होनी चाहिए। डॉ. यादव ने कहा, सभी विधायक यात्रा में सहभागी बनें।

बैठक में नहीं पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज सिंह

विधायकों की पहली बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं पहुंचे थे। उनके कार्यालय के अनुसार वे दो दिवसीय दौरे पर अमरंकटक जा रहे हैं और पार्टी को इसकी सूचना दे गई थी।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh
  • Sangh Leader Suresh Soni
  • Kam Mohan Yadav
  • Narendra Singh Tomar
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • संघ नेता सुरेश सोनी
  • नरेंद्र सिंह तोमर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा