विधानसभा में गूंजा बीजेपी MLA संजय पाठक से जुड़ी कंपनियों का मामला, 443 करोड़ के नोटिस, सीएम का जवाब

Amresh Kushwaha | Dec 03, 2025, 10:26 IST
Share
sanjay-pathak-company-recovery-notice-443-crore-assemblies-cm-mohan-yadav
sanjay-pathak-company-recovery-notice-443-crore-assemblies-cm-mohan-yadav

जबलपुर की चार कंपनियों पर 443 करोड़ की वसूली तय हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये कंपनियां भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी हैं। विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठे हैं।

विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी कंपनियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामला इन कंपनियों से लगभग 443 करोड़ रुपए की वसूली का है। इस पर एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी सवाल पूछे गए हैं। सीएम मोहन यादव ने इस पूरे मुद्दे का जवाब दिया है।

यह जवाब कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के सवाल पर सीएम ने दिया है। इसमें जबलपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन (Illegal Sand Mining) और राजस्व हानि (Revenue Loss) का मुद्दा उठाया गया था। बता दें कि खनिज विभाग सीएम मोहन के पास है।

चार कंपनियों पर ओवर माइनिंग की पुष्टि

खनिज विभाग ने माना है कि जबलपुर जिले की चार कंपनियों ने स्वीकृत सीमा से अधिक रेत का उत्खनन किया था। जांच कलेक्टर के जरिए बनाए गए दल और रिपोर्ट के आधार पर हुई है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी विधायक संजय पाठक को एक और झटका, पांच जिला कलेक्टरों को जानकारी देने के लिए NCST ने दिया नोटिस

कंपनियों के नाम

  1. आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन ग्राम टिकरिया
  2. नीलिमा मिनरल्स ग्राम दुबियारा
  3. नीलिमा मिनरल्स ग्राम अगरिया
  4. पैसिफिक एक्सपोर्ट ग्राम झिठी
विभाग के अनुसार इन कंपनियों पर कुल 443 करोड़ 4 लाख 86 हजार 890 रुपए की वसूली तय की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...विधायक संजय पाठक के रिश्तेदार का जज को फोन, MLA को पड़ा भारी, वकीलों ने उनके केस से झाड़ा पल्ला

बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी खबर पर एक नजर...

  • विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी चार कंपनियों पर अवैध रेत उत्खनन और 443 करोड़ रुपए की वसूली का मामला मध्यप्रदेश विधानसभा में उठा।
  • खनिज विभाग की जांच में आनंद माइनिंग, नीलिमा मिनरल्स (दो स्थान) और पैसिफिक एक्सपोर्ट द्वारा स्वीकृत सीमा से अधिक रेत निकालने की पुष्टि हुई।
  • जबलपुर कलेक्टर ने 10 नवंबर 2025 को नोटिस जारी कर 15 दिन में रकम जमा करने के आदेश दिए, नहीं देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
  • कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा का आरोप है कि राजस्व हानि 1000 करोड़ से भी अधिक हो सकती है और पूरे जिले का बड़ा ऑडिट होना चाहिए।
  • जांच में ओवर माइनिंग, परिवहन पर्चियों में अनियमितता और चोरी छुपे रेत भेजने के संकेत मिले, वसूली न होने पर खाते कुर्की, मशीनरी जब्ती और पट्टा रद्द करने की कार्रवाई तय है।
ये खबर भी पढ़िए...जस्टिस विशाल मिश्रा ने बीजेपी विधायक संजय पाठक को लेकर किया बड़ा खुलासा, केस की सुनवाई से हटे

10 नवंबर 2025 के नोटिस में 15 दिन की समय सीमा

जबलपुर कलेक्टर ने 10 नवंबर 2025 को इन कंपनियों को नोटिस जारी किया था। इसमें कंपनियों को 15 दिनों में वसूली जमा करने के निर्देश दिए गए थे। आदेश में साफ लिखा है कि राशि न देने पर भू–राजस्व अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई होगी। सरकार ने विधानसभा में कहा कि कार्रवाई प्रक्रिया में है और किसी को राहत नहीं दी जाएगी।

विधायक का आरोप: यह 1000 करोड़ का खेल

कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि रेत ठेकेदार लंबे समय से बचते आ रहे हैं। इसी वजह से वे ठेकेदार अपनी मनमानी करते हैं। विधायक का मानना है कि जिले में राजस्व घाटा 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे जिले में बड़ा ऑडिट (Audit) होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: 443 करोड़ की वसूली पर BJP विधायक संजय पाठक का बड़ा बयान, खनिज विभाग की रिपोर्ट को किया सिरे से खारिज

कलेक्टर की जांच में क्या मिला

कलेक्टर के आदेशों में इन सभी फर्मों में कई गड़बड़ियां दर्ज की गई हैं।

  • स्वीकृत सीमा से कई गुना अधिक रेत उठाई गई।
  • रेत परिवहन पर्चियों (Transport Permits) में बड़ा अंतर मिला।
  • नजदीकी घाटों से चोरी छुपे रेत निकालकर दूसरे जिलों में भेजने के संकेत मिले।
आदेशों में इसे स्पष्ट रूप से ओवर माइनिंग (Over Mining) कहा गया और नियम 194/2014 तथा कोर्ट आदेश 02/08/2017 के अनुसार आर्थिक दंड तय बताया गया।

अब आगे क्या होगा

खनिज विभाग ने कहा है कि 15 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बाद यदि वसूली जमा नहीं होती है तो सख्ती होगी। इसमें बैंक खातों की कुर्की, मशीनरी जब्ती और पट्टा निरस्तीकरण (Lease Cancellation) की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां न हों, इसके लिए पूरे मामले की दोबारा जांच भी की जाएगी।

इन कंपनियों में मिली ये गड़बड़ी

48ebd669-6c9
48ebd669-6c9


712ea641-629
712ea641-629


da9c00a5-073
da9c00a5-073


88f260bc-cb7
88f260bc-cb7


e16f68e7-d3b
e16f68e7-d3b


Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर कलेक्टर
  • खनिज विभाग
  • संजय पाठक
  • एमपी विधानसभा
  • डॉ. हीरालाल अलावा
  • विधायक डॉ. हीरालाल अलावा
  • बीजेपी विधायक संजय पाठक
  • हीरालाल अलावा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा