BJP में आए कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी से क्यों की सर्जिकल स्ट्राइक की मांग
Sanjay Gupta | Aug 14, 2024, 14:02 IST
पूर्व विधायक संजय शुक्ला
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हिंसा के बीच इंदौर विधानसभा-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी लिखकर एक नया मुद्दा उठा दिया है। नेताजी चाहते हैं कि भारत जल्द बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक करके वहां के हिन्दुओं को बचाए।
बीजेपी में आए कांग्रेंस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ( Sanjay Shukla ) ने पीएम नरेंद्र मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग कर दी है। उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर हिंदुओं की रक्षा के लिए बांग्लादेश में यह स्ट्राइक करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि वहां हिंदुओं को बचाया जाना चाहिए, उनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है।
आपके नेतृत्व में समूचे विश्व में भारत प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। भारतीय नागरिकों की सेवा और सुरक्षा ही आपका ध्येय है। इसी आधार पर पूर्व में आपके नेतृत्व में पाकिस्तान की सीमा के क्षेत्र में संचालित हो रहे आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर हमला किया गया था।
इसके चलते देश में आतंकवादी गतिविधियों और घटनाओं में बड़ी कमी आई है। हाल ही में बांग्लादेश के घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर लगी हुई है। इस समय बांग्लादेश में जो स्थिति बनी है वह निश्चित तौर पर भारत के लिए चिंताजनक है, जो समाचार वहां से आ रहे हैं उसमें यह जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि वहां पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।
उन पर हमले हो रहे हैं, उनकी हत्या हो रही है, बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। ऐसे में आवश्यक है बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू नागरिकों की रक्षा के लिए भारत सरकार आगे आ। मेरा आपसे आग्रह है कि भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक कर हिंदुओं की रक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
![पूर्व विधायक संजय शुक्ला]()
शुक्ला विधानसभा चुनाव में हार के बाद सुरेश पचौरी के साथ ही साथी विशाल पटेल के साथ बीजेपी में आ गए थे। उनके पार्टी में आने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भी था कि गालियां दी फिर भी तुम्हें पार्टी में ले रहा हूं। हालांकि बीजेपी में आने बाद शुक्ला किसी पद पर नहीं है और अभी भी प्रशासन से मिले 140 करोड़ के अवैध खनन के नोटिस का सामना कर रहे हैं। पार्टी ने अभी उन्हें किसी पद पर कोई जिम्मेदारी नहीं दी है।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
यह लिखा है पत्र में...
इसके चलते देश में आतंकवादी गतिविधियों और घटनाओं में बड़ी कमी आई है। हाल ही में बांग्लादेश के घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर लगी हुई है। इस समय बांग्लादेश में जो स्थिति बनी है वह निश्चित तौर पर भारत के लिए चिंताजनक है, जो समाचार वहां से आ रहे हैं उसमें यह जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि वहां पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।
उन पर हमले हो रहे हैं, उनकी हत्या हो रही है, बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। ऐसे में आवश्यक है बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू नागरिकों की रक्षा के लिए भारत सरकार आगे आ। मेरा आपसे आग्रह है कि भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक कर हिंदुओं की रक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला
फिलहाल पार्टी में किसी पद पर नहीं शुक्ला
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj