इंसान कहें या आयरन मैन? इस शख्स के मुंह में दबी 150 से ज्यादा नुकीली पिन, कहा सालों पुराना शोक

सतना के एक व्यक्ति हैं जो पिछले 45 सालों से अपने मुंह में पिन दबाए रखते हैं। उनके मुंह में 150 से ज्यादा लोहे और पीतल की पिनें हैं। ये अजीब आदत उन्होंने 14 साल की उम्र में शुरू की थी। अब ये उनकी रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
sanjay world unique pin habit satna

News In Short

  • संजय विश्वकर्मा के मुंह में 150 से ज्यादा पिनें हैं।

  • संजय को पिन रखने की आदत 14 साल की उम्र से शुरू हुई थी।

  • डेंटिस्ट भी संजय की आदत को लेकर हैरान हैं।

  • पिनों की वजह से संजय को कोई समस्या नहीं हुई है।

News In Detail

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई छोटी सी सुई या पिन चुभ जाए, तो कितनी तकलीफ होती है? अब सोचिए, सतना के 58 साल के संजय विश्वकर्मा के बारे में, जो नुकीली पिनों के साथ दोस्ती कर बैठे हैं।

पिछले 45 साल से वे अपने मुंह में 150 से ज्यादा लोहे, स्टील और पीतल की पिनें दबाए घूम रहे हैं। ये सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये पिन उनके रोज के जीवन का हिस्सा बन चुकी हैं।

वे इन पिनों के साथ खाते-पीते हैं, बात करते हैं, और तो और रात को इन्हीं पिनों के साथ आराम से सोते भी हैं। वाकई, ये बहुत हैरान करने वाली बात है!

मुंह बना पिनों का जाल

संजय विश्वकर्मा की ये अनोखी कहानी तो जैसे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है! संजय ने बताया कि ये सब तब शुरू हुआ जब वे सिर्फ 14 साल के थे। उन्हें पान खाने का बहुत शौक था, और अक्सर सुपारी उनके दांतों में फंस जाती थी। 

सुपारी निकालने के लिए वो माचिस की तीली इस्तेमाल करते थे, लेकिन तीली बार-बार टूट जाती थी।

फिर एक दिन उन्होंने लोहे की पिन से सुपारी निकाली और बस, वही पिन मुंह में दबा ली। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गई और आज उनके मुंह में कम से कम 150 पिनें हैं।

बाजार से नहीं खरीदी पिन

संजय का कहना है कि उन्होंने आज तक बाजार से एक भी पिन नहीं खरीदी है। चाहे वो दर्जी की दुकान हो, सरकारी दफ्तर हो, या फिर कोई मेज हो जहां भी मुझे पिन दिखती है मैं उसे चुपके से उठा लेता हूं और मुंह में रख लेता हूं। अब तो हालात ये हो गए हैं कि लोग खुद ही उन्हें पिन लाकर देने लगे हैं।

डेंटिस्ट भी रह गए हैरान

जब जबलपुर के डेंटिस्ट डॉ. अश्वनी कुमार त्रिवेदी ने संजय के मुंह की जांच की तो वे भी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि जिस हिस्से में संजय पिन रखते हैं वहां खरोंच का कोई निशान नहीं था।

हालांकि पान और चूने के खाने से उनके दांत और गालों के दूसरे हिस्से जरूर खराब हो गए हैं। पिनों की वजह से उन्हें अब तक कोई समस्या नहीं हुई है।

चेकिंग के दौरान घबराए संजय

संजय ने अपनी फ्लाइट का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान वो थोड़ा घबराए हुए थे कि कहीं उनके मुंह में पिन मेटल डिटेक्टर में बीप ना कर दे। बड़ी हैरानी की बात ये रही कि बिना किसी शोर के वो चेकिंग से बाहर निकल आए।

शुरुआत में संजय के माता-पिता और उनकी पत्नी नीलू विश्वकर्मा इस शौक को लेकर काफी चिंतित थे। वक्त के साथ सब ने इसे समझा और अब कोई परेशानी नहीं है। नीलू का कहना है कि अब उन्हें अपने पति के इस शौक से कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

प्यार में मिला धोखा तो बना औरतों का दुश्मन, जानें भोपाल के साइको कटर मैन की कहानी

एपस्टीन फाइल्स पर दुनिया में मचा हंगामा, जानें रसूखदारों के सीक्रेट द्वीप की पूरी कहानी

एमपी न्यूज : सात साल बाद पाकिस्तान से रिहा एमपी का प्रसन्नजीत, खबर सुनते ही रो पड़ी बहन, कहा...

सतना न्यूज:सतना कांड में बयान से पलटी महिला, बोली- सिर्फ अश्लील बातें कीं

एमपी न्यूज जबलपुर सिक्योरिटी सतना न्यूज अनोखी कहानी
Advertisment