लापता लेडीज फेम सतेंद्र सोनी के साथ MP में धोखा, मिली जान से मारने की धमकी, रो-रोकर बयां किया दर्द

Kaushiki | Jun 28, 2026, 10:00 IST
Share
Satendra Soni
Satendra Soni

लापता लेडीज के एक्टर सतेंद्र सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। इस वीडियो में सतेंद्र ने डायरेक्टर पर फिल्म के सेट पर धोखाधड़ी और फीस न देने का गंभीर आरोप लगाया है। पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

Satendra Soni Threat: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज तो आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में छोटू का किरदार निभाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी हाल ही में बड़ी मुसीबत में फंस गए थे।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बहुत ज्यादा डरे और सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं। सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत इमोशनल वीडियो पोस्ट किया।

इस वीडियो को देखकर उनके फैंस इंटरनेट पर लगातार चिंता जता रहे हैं। हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर दुआ कर रहा है। वीडियो में एक्टर ने रो-रोकर अपने साथ हुई पूरी र्सनल एक्सपीरियंस सुनाया। आइए जानें...

एक्टर को सेट पर किसने दी धमकी

आपको बता दें कि, सतेंद्र सोनी ने वीडियो में बताया कि वे मध्य प्रदेश के मैहर शहर एक नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। फिल्म का नाम पेट पालकी बताया है। सतेंद्र के मुताबिक, इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र हैं। सतेंद्र ने वीडियो में अपने पर्सनल एक्सपीरियंस सुनाया। सतेंद्र ने कहा कि उनके और डायरेक्टर के बीच डील हुई थी।

डील में कहा गया था कि बाकी का पेमेंट शूटिंग के समय ही कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें 50 हजार रुपए का साइनिंग अमाउंट भी दिया गया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने डायरेक्टर पर फिल्म के सेट पर धोखाधड़ी और फीस न देने का गंभीर आरोप लगाया है। पैसे मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।



फीस मांगने पर क्यों हुआ बड़ा विवाद

एक्टर ने फिल्म के लिए लगातार आठ दिनों तक पूरी ईमानदारी से काम किया। लेकिन जब उन्होंने अपनी मेहनत की बाकी कमाई मांगी, तो विवाद शुरू हो गया। डायरेक्टर ने पैसे देने के बजाय उन्हें धमकी दे डाली और सतेंद्र को काम से भी हटा दिया गया। सतेंद्र ने बताया कि पैसे मांगने पर उनका पैकअप कर दिया गया। उन्हें होटल से तुरंत चले जाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ये कहते हुए एक्टर वीडियो में फूट-फूटकर रोने लगे।

'तुम बोझ हो' ये कहकर जब 'लापता लेडीज वाले छोटू' को मारा ताना, ऐसे एक्टर बने  सतेंद्र - lapata ladies Satendra journey was not easy Kapil Sharma show  became popular played the lead role in Bhagwan Bharose tmovx - AajTak
'तुम बोझ हो' ये कहकर जब 'लापता लेडीज वाले छोटू' को मारा ताना, ऐसे एक्टर बने सतेंद्र - lapata ladies Satendra journey was not easy Kapil Sharma show became popular played the lead role in Bhagwan Bharose tmovx - AajTak


सतेंद्र सोनी के सपोर्ट में कौन आया

इस वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर नए और छोटे कलाकारों के हक में आवाज उठने लगी। लोगों ने कहा कि जूनियर कलाकारों के साथ ऐसा बर्ताव बिल्कुल गलत है। फैंस और दोस्त उनके सपोर्ट में आए।

एक्ट्रेस गुरप्रीत चड्ढा ने कमेंट कर उनकी स्थिति जानने की कोशिश की। वहीं श्यांक शुक्ला ने उन्हें ढांढस बंधाया। श्यांक ने लिखा कि कोई तुम्हें ऐसे मार नहीं सकता है। उन्होंने सीनियर एक्टर श्रीधर दुबे का जिक्र कर मदद का भरोसा दिया।

अब कहां हैं एक्टर सतेंद्र सोनी

घंटों तक परेशान रहने के बाद सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर किया। इस नए वीडियो से उनके फैंस ने बड़ी राहत की सांस ली है। सतेंद्र सोनी अब सुरक्षित तरीके से मध्य प्रदेश के मैहर से मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने रेलवे स्टेशन से अपना नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनके साथ दो और लोग भी नजर आ रहे हैं। सतेंद्र ने संकट के समय में मदद करने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

मैहर पुलिस ने कैसे की मदद

सतेंद्र सोनी ने मुंबई पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि वे मुंबई सुरक्षित आ गए हैं। इसके लिए मैहर पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में बड़ी भूमिका निभाई।

इसके साथ ही उन्होंने उन सभी दोस्तों को भी थैंक्यू कहा जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। सतेंद्र लापता लेडीज और मिर्जापुर जैसी बड़ी वेब सीरीज में काम कर चुके (किरण राव फिल्म) हैं।

FAQ

  1. सतेंद्र सोनी कौन हैं और वे क्यों चर्चा में हैं?
    सतेंद्र सोनी एक उभरते हुए बॉलीवुड एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म 'लापता लेडीज' में 'छोटू' का रोल किया था। वे 'मिर्जापुर' में भी दिख चुके हैं। हाल ही में फीस विवाद और धमकी मिलने के कारण वे चर्चा में आए हैं।
  2. डायरेक्टर पुष्पेंद्र पर सतेंद्र सोनी ने क्या आरोप लगाए हैं?
    सतेंद्र सोनी का आरोप है कि फिल्म 'पेट पालकी' के डायरेक्टर पुष्पेंद्र ने 8 दिन की शूटिंग के बाद उन्हें फिल्म से निकाल दिया। जब उन्होंने अपनी बाकी फीस मांगी, तो उन्हें पैसे नहीं दिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई।
  3. क्या एक्टर सतेंद्र सोनी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं?
    जी हां, एक्टर सतेंद्र सोनी अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि वे मध्य प्रदेश के मैहर से मुंबई वापस लौट आए हैं। उन्होंने मदद के लिए मैहर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।
ये खबरें भी पढे़ं...

Welcome to the Jungle की रिलीज पर अक्षय का बयान, भोजपुरी फिल्में हॉलीवुड से बेहतर

बॉक्स ऑफिस पर Maa Inti Bangaram की धूम, बनी साल की 7वीं बड़ी साउथ फिल्म

करोड़ों का बजट, बड़े स्टार फिर भी बॉलीवुड की फिल्में दक्षिण में फेल

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में छाई MP की 64 योगिनी मंदिर पर बनी डॉक्यूमेंट्री

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • बॉलीवुड एक्टर
  • किरण राव
  • फिल्म इंडस्ट्री
  • लापता लेडीज
  • किरण राव फिल्म
  • एक्टर सतेंद्र सोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज