सौरभ शर्मा के परिजनों को 10 लाख के बॉन्ड पर मिली जमानत

Sandeep Kumar | Apr 11, 2025, 19:44 IST
Share
saurabh-sharma-ed-case
saurabh-sharma-ed-case

सौरभ शर्मा केस में ईडी के चालान में कुल 12 आरोपी नामजद किए गए हैं, जिनमें सौरभ शर्मा, उसके परिजन, सहयोगी और उनकी फर्मों के डायरेक्टर शामिल हैं।

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित सोना-कैश घोटाले में बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मामले में उनकी मां उमा शर्मा, पत्नी दिव्या शर्मा, मौसेरे जीजा विनय हांसवानी और साले रोहित तिवारी को विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की कोर्ट ने 10 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दे दी है। वहीं, सौरभ शर्मा की जमानत याचिका पर आज कोई सुनवाई नहीं हो सकी। उम्मीद है कि 1-2 दिन में फैसला लिया जाएगा।

6fa077d7-d40
6fa077d7-d40

ईडी का चालान और कुर्की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था। इस चालान में जो 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नकद इनोवा कार में मिला था, उसे सौरभ शर्मा की संपत्ति बताया गया है। ईडी की जांच में अब तक कुल ₹100.36 करोड़ की संपत्ति जब्त और कुर्क की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में नीति आयोग की सदस्य ने रिवॉल्वर से बुझाई केक की मोमबत्ती

12 आरोपियों के खिलाफ ईडी का केस

ईडी के चालान में कुल 12 आरोपी नामजद किए गए हैं, जिनमें सौरभ शर्मा, उसके परिजन, सहयोगी और उनकी फर्मों के डायरेक्टर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सभी आरोपियों से 7 दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई थी।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में बलि के लिए निकले थे चार, खुद हो गए मौत का शिकार, बच गया बकरा

लोकायुक्त पुलिस नहीं कर सकी चालान पेश

इस केस में लोकायुक्त पुलिस की जांच भी चल रही है, लेकिन 60 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल न करने के चलते सौरभ, शरद और चेतन को लोकायुक्त केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है। इससे ईडी केस पर और भी अधिक ध्यान केंद्रित हो गया है।

ये खबर भी पढ़िए... घर बैठे आसानी से मिलेगा Pan Card, ये रही ऑनलाइन प्रोसेस, जानिए चार्ज

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में भारत मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए अमेरिका के युवक से पौने 3 करोड़ की ठगी

केस से जुड़े अहम तथ्य

✅ 52 किलो सोना इनोवा कार में मिला
✅ 11 करोड़ कैश की जब्ती
✅ ₹100.36 करोड़ की कुल संपत्ति ED ने जब्त की
✅ 12 आरोपियों के नाम चालान में शामिल
✅ लोकायुक्त केस में समय पर चार्जशीट नहीं

Tags:
  • MP News
  • सौरभ शर्मा
  • चेतन सिंह गौर
  • सौरभ शर्मा रेड
  • hindi news
  • शरद जायसवाल
  • सौरभ शर्मा केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा