खुलासा : सौरभ शर्मा ने जमीन में गाड़ रखी थी 200 किलो चांदी

Sandeep Kumar | Dec 20, 2024, 20:01 IST
Share
saurabh sharma rto raid
saurabh sharma rto raid Photograph: (saurabh sharma rto raid)

परिवहन विभाग (RTO) में आरक्षक से बिल्डर बने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। भोपाल स्थित उनके बंगले और ऑफिस से भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग (RTO) में आरक्षक से बिल्डर बने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। भोपाल स्थित उनके बंगले और ऑफिस से भारी मात्रा में नकदी, सोना, चांदी और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। लोकायुक्त टीम ने 2.95 करोड़ कैश, 200 किलो चांदी की सिल्लियां, 10 किलो चांदी के जेवर, 50 लाख के सोने के गहने और 7 नोट गिनने की मशीनें जब्त की हैं। सौरभ शर्मा के गुप्त ठिकानों से फ्लोर के नीचे छिपाई गई चांदी की सिल्लियां और प्लास्टिक बैग में भरा कैश बरामद हुआ।

भोपाल में लोकायुक्त तो इंदौर में ED का बड़ा छापा

कार्पेट के नीचे मिला 200 किलो चांदी का खजाना

सौरभ शर्मा के स्कूल ऑफिस के फर्श के नीचे गुप्त लॉकर में 200 चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं। लोकायुक्त टीम ने टाइल्स हटाकर पांच प्लास्टिक के बैग और झोलों में चांदी की सिल्लियां और नकदी बरामद की। लोकायुक्त टीम ने सौरभ शर्मा के बंगले और ऑफिस से 2.95 करोड़ रुपये कैश, 50 लाख रुपये के सोने के गहने और 10 किलो चांदी के जेवर जब्त किए हैं।
मंत्री का करीबी सौरभ शर्मा निकला करोड़ों का आसामी, आधा किलो सोना मिला

आरक्षक से बना रियल एस्टेट कारोबारी

मात्र 7 साल की नौकरी में सौरभ शर्मा ने आरक्षक से रियल एस्टेट कारोबारी बनने का सफर तय किया। उनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की।

घर के इंटीरियर पर खर्च किए 2 करोड़

सौरभ शर्मा ने अपने घर के इंटीरियर पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च किए। घर में कीमती झूमर, हाई-एंड होम डेकोर और महंगे सैनिटरी फिटिंग्स का इस्तेमाल किया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा
  • सौरभ शर्मा
  • 200 किलो चांदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा