आज सावन का दूसरा सोमवार : महाकाल की सवारी में चलेगा 350 जवानों का पुलिस बैंड

CHAKRESH | Jul 29, 2024, 07:29 IST
Share
mahakal sawari
mahakal sawari

आज शाम 4 बजे सावन की दूसरी सवारी निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने इस बार सवारी में डीजे पर बैन लगा दिया है, लेकिन पहली बार 350 जवानों का पुलिस बैंड साथ चलेगा।

आज सावन का दूसरा सोमवार है। उज्जैन में महाकाल के दर्शन पाने के लिए देर रात से ही भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। रात 2.30 बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए और महाकाल का श्रृंगार किया गया। आज शाम महाकाल की सवारी निकलेगी, जिसमें पहली बार 350 जवानों का पुलिस बैंड साथ चलेगा।

शाम को निकलेगी बाबा की सवारी

आज शाम 4 बजे सावन की दूसरी सवारी निकाली जाएगी। पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर के स्वरूप में और हाथी पर मनमहेश के स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। जिला प्रशासन ने इस बार सवारी में डीजे पर बैन लगा दिया है। हालांकि, सवारी में पहली बार भोपाल पीएचक्यू से 350 जवानों का विशेष पुलिस बैंड शामिल होगा। पुलिस बैंड शिप्रा के तट पर पूजन के समय दत्त अखाड़ा घाट पर प्रस्तुति देगा। सवारी में भारिया जनजातीय के भड़म नृत्य दल के 30 सदस्य और बैगा जनजातीय के करमा नृत्य दल के 30 सदस्य प्रस्तुति देते हुए चलेंगे।

लाइव दर्शन के लिए चार एलईडी

महाकाल मंदिर प्रशासन ने सहज दर्शन के लिए पहली सवारी के दौरान ट्रक पर दो एलईडी लगाई थीं। दूसरी सवारी में बदलाव करते हुए अब ट्रक पर चार एलईडी लगाई जाएंगी। दाईं-बाईं साइड 8 बाय 14 की दो, पीछे की ओर 6 बाय 8 और आगे की ओर 6 बाय 4 इंच की एलईडी लगेगी। श्रद्धालुओं को चारों दिशाओं से लाइव दर्शन हो सकेंगे।

Tags:
  • उज्जैन में सावन का दूसरा सोमवार पर भीड़
  • महाकाल
  • महाकाल की सवारी
  • सावन का दूसरा सोमवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग