SBI के पूर्व AGM की 3 करोड़ संपत्ति जब्त: हवाला और शेल कंपनी का खुलासा
Jitendra Shrivastava | Jun 12, 2026, 24:19 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्य प्रदेश। भोपाल ED ने SBI के पूर्व AGM अनिल कुमार जैन की 3.01 करोड़ की संपत्ति जब्त की। आय से 481% अधिक संपत्ति, हवाला और शेल कंपनी के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप।
समझें क्या है पूरा मामला...
- SBI अफसर की आय से 481 फीसदी ज्यादा संपत्ति, ED ने कसा शिकंजा।
- हवाला, फर्जी कंपनी, डमी डायरेक्टर को लेकर भोपाल ED की कार्रवाई।
- बैंक अफसर ने खुद बनाई शेल कंपनी, अब 3 करोड़ जब्त।
- 2.35 करोड़ नकद जमा, सबूत मांगा तो अफसर के पास कुछ नहीं।
- भोपाल में ED का बड़ा एक्शन, SBI के पूर्व AGM का पर्दाफाश।
जांच में पाया गया कि उनकी कमाई वैध आय से 481 प्रतिशत ज्यादा थी। उन्होंने एक शेल कंपनी बनाई, उसमें डमी डायरेक्टर बिठाया और हवाला ऑपरेटरों तथा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से काली कमाई को वैध दिखाने की कोशिश की। 2.35 करोड़ रुपए नकद जमा के समर्थन में वे कोई सबूत नहीं दे सके। यह कार्रवाई बुधवार को PMLA 2002 के तहत की गई।
बैंक की नौकरी करते हुए करोड़ों की काली कमाई। फिर उसे छिपाने के लिए फर्जी कंपनी, हवाला और डमी डायरेक्टर का जाल। भोपाल में यह कहानी SBI के एक पूर्व अफसर की है। अब ED ने पूरा खेल बेनकाब कर दिया है।
CBI की FIR से शुरू हुई कहानी
जांच में पाया गया कि 1 अप्रैल 2017 से 31 दिसंबर 2018 के बीच जैन ने लगभग 3.01 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई। यह उनकी वैध आय से करीब 481 प्रतिशत ज्यादा थी। यानी जितना कमाना चाहिए था, उससे करीब पांच गुना ज्यादा उनके पास था।
2.35 करोड़ नकद, पर सबूत एक भी नहीं
लेकिन इस दावे के समर्थन में वे एक भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। बाद में इस नकद रकम को फिक्स्ड डिपॉजिट (FDR – Fixed Deposit Receipt) में बदल दिया गया। इसके अलावा करीब 66 लाख रुपए की एफडीआर भी अनुपातहीन संपत्ति के रूप में पाई गई।
शेल कंपनी, हवाला और CA का जाल
इसके लिए एक्सीलेंट इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की शेल कंपनी का सहारा लिया गया। इस कंपनी के जरिये अचल संपत्तियों की बिक्री का झूठा दावा किया गया।
डमी डायरेक्टर बैठाया, कारोबार था ही नहीं
ED ने स्पष्ट किया कि अटैच की गई 3.01 करोड़ रुपए की FDR राशि अपराध से अर्जित आय है। इसे प्रोसीड्स ऑफ क्राइम (Proceeds of Crime) माना गया है। आगे की जब्ती और कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इसे अटैच किया गया है।
बैंक अधिकारी के लिए और बड़ी मुसीबत आ सकती है
ये खबरें भी पढ़ें...
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: लापरवाही के लिए एसआई पर 5 हजार रुपए का जुर्माना
कीमत-किराया बताए बिना 5 नंबर मार्केट की दुकान खाली कराने के दबाव से नाराज व्यापारी
बीयू: प्रशासनिक अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर कुलगुरु के खिलाफ मोर्चे पर छात्र
कंडवाल ने 10.83 करोड़ की काली कमाई के लिए पत्नी को सिलाई-बुनाई करना बताया
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA