MP के इस स्कूल में शिक्षकों की बीमारी का अजीब मामला, एक स्कूल के 10 टीचर्स को ब्रेन-ट्यूमर
Pratibha ranaa | Aug 30, 2024, 11:18 IST
MP के इस स्कूल में शिक्षकों की बीमारी का अजीब मामला
मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में 10 शिक्षकों को ब्रेन ट्यूमर और एक शिक्षक को किडनी की बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों ने ट्रांसफर से बचने के लिए जानबूझकर गलत जानकारी पोर्टल पर डाली है।
मध्य प्रदेश के रीवा के शासकीय माध्यमिक स्कूल, बदराव में एक अजीब मामला सामने आया है। स्कूल के 34 शिक्षकों में से 10 को ब्रेन ट्यूमर ( Brain Tumor ) और एक को किडनी के मरीज के रूप में पोर्टल पर दर्शाया गया है। यह मामला तब सामने आया, जब सरकारी पोर्टल पर अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी की गई। ( MP Teacher Illness List )
मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अतिशेष शिक्षकों को ट्रांसफर करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत, उन स्कूलों से टीचरों को ट्रांसफर किया जाएगा, जहां पर बच्चों के मुकाबले अधिक टीचर हैं। इन्हें उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां टीचरों की कमी है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों को झटका, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त
रीवा जिले के शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक राजेश मिश्रा ने बताया कि जिले में 200 से अधिक शिक्षकों के नाम के आगे गंभीर बीमारियां दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त से अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि इस मुद्दे को हल किया जा सके।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अतिशेष शिक्षकों की बनाई जा रही ट्रांसफर योजना
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों को झटका, सैकड़ों नियुक्तियां निरस्त
एक- साथ 10 शिक्षक ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित?
बदराव के स्कूल के टीचरों की स्थिति ने अधिकारियों को चौंका दिया। पोर्टल पर 10 टीचरों को ब्रेन ट्यूमर और एक को किडनी का मरीज दर्शाया गया है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि यह जानकारी गलत तरीके से पोर्टल पर डाली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सुदामा गुप्ता ने कहा कि 2022 में लागू की गई ट्रांसफर नीति के अनुसार, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों को ट्रांसफर से छूट दी गई है। कुछ शिक्षकों ने जानबूझकर पोर्टल पर गलत जानकारी फीड की है ताकि वे ट्रांसफर से बच सकें।
टीचरों ने दी ये सफाई
- विनय कृष्ण तिवारी: 2018 से पदस्थ शिक्षक, जिन्हें ब्रेन ट्यूमर का मरीज बताया गया है, लेकिन वे छुट्टी पर हैं क्योंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है।
- भागवत प्रसाद पांडेय: 1987 से पदस्थ शिक्षक, जिन्हें ब्रेन ट्यूमर की सूची में शामिल किया गया है।
- सुधाकर तिवारी: उन्हें ब्रेन ट्यूमर के साथ दिव्यांग भी दर्शाया गया है, जबकि वे न तो दिव्यांग हैं और न ही उन्हें ब्रेन ट्यूमर है।
शिक्षकों की ट्रांसफर काउंसिलिंग शुरू
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava